News

एयर इंडिया कर्मचारियों को भेजेगा 5 साल तक के लीव विदाउट पे पर

आम मत | नई दिल्ली

कोरोना के कारण देशभर में लगाए गए लॉकडाउन की मार सभी सेक्टर पर पड़ी हैं। हालांकि, इसका सबसे ज्यादा असर एयरलाइंस सेक्टर पर पड़ा है। इसे देखते हुए एयर इंडिया ने कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है। कंपनी अपने कर्मचारियों को बिना वेतन लंबी छुट्टी पर भेज सकती है। इसे लीव विदाउट पे (एलडब्ल्यूपी) कहते हैं। ये छुट्टियां 5 साल तक की हो सकती हैं।

जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 102वीं बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। कंपनी कर्मचारियों की दक्षता, क्षमता, काम की गुणवत्ता, स्वास्थ्य आदि के आधार पर उन कर्मचारियों का चयन करेगी, जिन्हें छुट्टी पर भेजना है। इसके लिए सभी क्षेत्रीय अधिकारियों (रीजनल हैड) को इस प्लान के अनुसार, कर्मचारियों के नाम हैड ऑफिस भेजने के निर्देश दिए गए हैं। रीजनल हैड के द्वारा भेजे गए नामों में से तय किया जाएगा कि किस कर्मचारी को 6 माह और किसे 5 वर्ष तक एलडब्ल्यूपी के लिए भेजा जाए।

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के तहत 23 मार्च से ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाई हुई है। इसके कुछ दिन बाद ही घरेलू उड़ानों पर भी रोक लगा दी गई थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 25 मई से घरेलू उड़ानों पर लगी रोक हटा दी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 जुलाई तक रोक है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button