अपराधक्षेत्रीय खबरें

रोहतकः कुश्ती अखाड़े में फायरिंग, एक महिला पहलवान और 3 कोच समेत 5 की मौत

आम मत | रोहतक

हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को एक कुश्ती अखाड़े में अचानक हुई फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक महिला पहलवान और तीन कुश्ती कोच भी शामिल हैं। टना में मारी गई महिला पहलवान उत्‍तर प्रदेश के मथुरा की बताई जाती है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायलों को निकट के अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है। फायरिंग एक कुश्‍ती कोच सुखमेंद्र ने कुछ साथियों के साथ की है।

जानकारी के अनुसार, देर शाम जाट कालेज के पीछे स्थित अखाड़े में कुछ अज्ञात हमलावर घुस और उन्‍होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें अखाड़ा संचालक और उसकी पत्‍नी सहित 5 लोगों की मौत हो गई। कई अन्य के घायल होने की सूचना है। वारदात की सूचना मिलने पर शहर में हड़कंप मच गया।

मृतकों में अखाड़े का संचालक सोनीपत के सरगथला गांव निवासी मनोज कुमार, उसकी पत्‍नी साक्षी, कुश्‍ती कोच सतीश दलाल मंडौती, महिला पहलवान पूजा और प्रदीप मलिक मोखरा शामिल हैं। महिला पहलवान पूजा उत्तर प्रदेश के मथुरा की निवासी बताई जाती है। इसके साथ ही मनोज का तीन साल के बेटा सरताज और कुश्‍ती कोच अमरजीत सहित कई लोग घायल हैं।

और पढ़ें