अपराधएंटरटेनमेंट

लॉरेंस विश्नोई के शार्प शूटर राहुल ने की थी सलमान की रेकी, करना चाहता था हत्या

आम मत | मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश के लिए रेकी की गई थी। यह खुलासा एसजीएम नगर में राशन की सरकारी दुकान चलाने वाले प्रवीण की हत्या के मास्टरमाइंड राहुल ने किया। उसे उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया था। राहुल राजस्थान के लॉरेंस विश्नोई गैंग का शार्प शूटर है। वह इस साल जनवरी में दो दिन बांद्रा में रहा था।

यहां उसने सलमान के घर की रेकी की थी। साथ ही, सलमान के घर से निकलने, कहां-कहां जाने की भी रेकी की थी। इसकी जानकारी उसने जोधपुर जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई को दी थी। यह जानकारी डीसीपी मुख्यालय राजेश दुग्गल ने मीडिया को दी।

यह भी पढ़ेंः IPL2020: Dream11 बना टाइटल स्पॉन्सर, 222 करोड़ रुपए में खरीदे अधिकार

पुलिस मान रही है कि लॉरेंस सलमान की हत्या की योजना बना रहा था। इसलिए उसने राहुल से सलमान खान की रेकी कराई थी। राहुल पर फरीदाबाद ही नहीं झज्जर, पंजाब, भिवानी में हत्या व फिरौती मांगने के मामले दर्ज हैं। राहुल ने पिछले 6 माह में 4 हत्या की हैं।

उल्लेखनीय है कि लॉरेंस सलमान से रंजिश रखता है। 2018 में जोधपुर में पाडा हिरण शिकार मामले में सलमान खान के बरी हो जाने से लारेंस दुखी था। लारेंस ने सलमान खान को मारने की धमकी भी दी हुई थी।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button