अपराधप्रमुख खबरें

सुशांत केसः रिया ने हाईकोर्ट से की प्रियंका-मीतू की याचिकाएं खारिज करने की मांग

आम मत | मुंबई

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से अनुरोध किया कि वह सुशांत सिंह की दोनों बहनों प्रियंका और मीतू सिंह की याचिकाएं खारिज कर दें। मामले के अनुसार, मुंबई पुलिस ने जालसाजी और भाई के लिए डॉक्टरों के फर्जी प्रिस्क्रिप्शन खरीदने का आरोप लगाते हुए प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया।

बांद्रा पुलिस ने रिया की शिकायत के आधार पर 7 सितंबर को दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रियंका सिंह और मीतू सिंह ने याचिका दाखिल की। इसमें उन्होंने दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। अब रिया ने अनुरोध किया है कि हाई कोर्ट प्रियंका और मीतू की याचिका खारिज कर दे।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button