अपराधप्रमुख खबरें

सुशांत की बहन की बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका, रिया की FIR रद्द करने की मांग

आम मत | मुंबई

सुशांत सिंह की बहन ने बॉम्बे हाईकोर्ट में रिया चक्रवर्ती की ओर से दायर एफआईआर को रद्द करने की मांग की। रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार पर केस दर्ज कराया था। रिया ने प्रियंका पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाने का आरोप लगाया था।

इसी के साथ, रिया ने यह भी आरोप लगाया था कि प्रियंका गैरकानूनी तरीके से सुशांत को वे दवाइयां दे रही थी, जो NDPS एक्ट के अंतर्गत आती हैं। रिया ने शिकायत में कहा कि 8 जून की सुबह जब वो सुशांत के घर में थी, तब सुशांत लगातार किसी से फ़ोन पर चैट कर रहा था।

जब उसने इस बारे में सुशांत से पूछा, तो सुशांत ने अपनी बहन के साथ फ़ोन पर हो रही ये चैट उसे दिखाई, जिसमें उनकी बहन प्रियंका दिल्ली में बैठे-बैठे अपनी तरफ से सुशांत को साइकोट्रॉपिक ड्रग लेने की सलाह दे रही थी। वो भी किसी ऐसे डॉक्टर के हवाले से, जिसने सुशांत को मरीज़ के तौर पर कभी देखा ही नहीं।

रिया की इस FIR पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिएक्ट किया था। श्वेता ने ट्वीट कर लिखा था- कोई भी चीज हमें तोड़ने वाली नहीं है, एक झूठी FIR तो बिल्कुल भी नहीं!

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button