अपराधप्रमुख खबरें

सुशांत का हुआ था मर्डर, घर में मौजूद था महाराष्ट्र सरकार का मंत्रीः सांसद राणे

आम मत | मुंबई

सुशांत सिंह मामले में मंगलवार को भाजपा सांसद नारायण राणे ने बड़ा बयान दिया। राणे ने कहा कि अभिनेता सुशांत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या हुई थी। हत्या के समय घर में एक मंत्री भी मौजूद था। सुशांत का केस ओपन होगा तो महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का एक मंत्री जेल जा सकता है। राणे ने कहा कि उनके पास सबूत हैं, और वे इसे सिर्फ CBI को देंगे।”

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में राणे ने कहा, “घटना वाली रात कुछ लोग सुशांत के घर गए थे, उन्होंने सुशांत से दिशा के मर्डर के बारे में पूछा। इसके बाद उन लोगों का झगड़ा हुआ। उस झगड़े में ही सुशांत का मर्डर हुआ है।” राणे से पहले उनके बेटे और भाजपा विधायक नितेश ने भी महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस पर निशाना साधा था। ये डरे हुए आदमी हैं, सुशांत-दिशा को न्याय मिलेगा। जस्टिस मेरे और आपके हिसाब से नहीं होता।

सच सामने आएगा, सच छिप नहीं सकता। जब तक CM हैं तब तक ही छिपा सकते हैं। CBI को जो कुछ करना है वो अच्छी तरह से कर रहे हैं। अमित शाह जी पर भरोसा रखना होगा। सामने भले कुछ अभी नहीं आ रहा, लेकिन जांच सही तरह से हो रही है, इसलिए ही हम शांत हैं।” उल्लेखनीय है कि मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर सुशांत सिंह का शव पंखे से लटका मिला था।

और पढ़ें