अपराधअंतराष्ट्रीय खबरें

आतंकी संगठन अलकायदा प्रमुख अल जवाहिरी की अफगानिस्तान में मौत

आम मत | काबुल

आतंकी संगठन अलकायदा का सरगना अल जवाहिरी की मौत हो गई। जवाहिरी अफगानिस्तान की पहाड़ियों में छिपा हुआ था। अल जवाहिरी की मौत अस्थमा के कारण हुई। अरब न्यूज ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी।

सूत्रों के अनुसार, जवाहिर ने गजनी में पिछले सप्ताह दम तोड़ा। उसकी मौत अस्थमा से हो गई, क्योंकि उसे इलाज नहीं मिला। जवाहिरी को सांस लेने में तकलीफ रहती थी। वह बुरी तरह बीमार था। उसके जनाजे में बहुत कम लोग शामिल हुए। अमेरिकी खुफिया एजेंसी इस दावे की पड़ताल कर रही हैं।

अल जवाहिरी और अब्दुल्ला अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI की मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल थे। अल जवाहिरी पर ढाई करोड़ डॉलर का इनाम घोषित था। इजिप्ट का निवासी जवाहिरी आंखों का डॉक्टर था। लादेन की मौत के बाद उसने संगठन की कमान अपने हाथ में ली थी।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button