अपराधएंटरटेनमेंटप्रमुख खबरें

अनुराग कश्यप के खिलाफ रेप का केस दर्ज, पुलिस कर सकते हैं गिरफ्तार

आम मत | मुंबई

एक्ट्रेस पायल घोष ने निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। पायल ने मुंबई के विक्रोली पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई। एक्ट्रेस के वकील नितिन सतपुते ने एफआईआर की डिटेल बताई। उनके मुताबिक, “आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।” वर्सोवा पुलिस जल्द इस मामले में कश्यप को पूछताछ के लिए बुलाएगी। उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

एक्ट्रेस का आरोप है कि कश्यप ने 2013 में वर्सोवा में यरी रोड की एक लोकेशन पर रेप किया था। एक्ट्रेस का कहना है कि अनुराग ने उनसे एक बार छेड़छाड़ की थी, वे न्यूड हो गए थे और उन्होंने इंटीमेट होने की कोशिश की थी।

खुद हुए न्यूड, इंटीमेट होने के लिए कहाः पायल

एक्ट्रेस ने कहा- अनुराग उस समय बॉम्बे वेलवेट पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लड़कियां रणबीर कपूर के साथ सिर्फ एक फिल्म करने के लिए उसके साथ सोने के लिए तैयार थीं। इसके बाद अनुराग ने एडल्ट फिल्म लगा दी। मैं डर गई। इसके बाद वे मेरे सामने न्यूड हो गए और मुझसे अपने कपड़े निकालने के लिए कहा। मैंने कहा कि सर, मैं कंफर्टेबल नहीं हूं।

अनुराग बोले कि मैंने जिन एक्ट्रेस के साथ काम किया है, वे एक कॉल पर आने के लिए तैयार हैं। मैंने फिर कहा कि मैं कंफर्टेबल नहीं हूं और बीमार हूं। किसी तरह मैं वहां से भागी। इसके बाद मैं उनसे कभी नहीं मिली। उन्होंने कई बार मुझसे मिलने के लिए कहा। मैं आज तक वो घटना नहीं भूल पाई।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button