अपराधएंटरटेनमेंटविशेष

सुशांत सिंह राजपूत ने बड़ी बहन से कहा था मुझे रिया के चंगुल से बचा लो

आम मत | मुंबई

सुशांत सिंह राजपूत मामले में लगातार एक के बाद एक मोड़ आए जा रहे हैं। सुशांत के जीजा और हरियाणा के सीनियर आईपीएस का मुंबई के बांद्रा जोन-9 के डीसीपी के साथ हुआ चैट वायरल हो गया है। इसके अलावा सुशांत और उनके पिता केके सिंह के बीच हुई चैट भी वायरल हो गई है।

ओपी सिंह की मु्ंबई को बांद्रा जोन के डीसीपी से हुई वॉट्सऐप चैट में कहा गया था कि सुशांत को खतरा है। ओपी सिंह ने चैट में लिखा कि रिया के पिता एक रिटायर्ड डॉक्टर हैं। कुछ दिन की पहचान के बाद वह (रिया) सुशांत के घर में रहने लगी है। उसका डिप्रेशन ठीक करने के बहाने से रिया का पूरा परिवार सुशांत के साथ महीनों तक एक रिसॉर्ट में रहा। रिसॉर्ट में शिफ्ट होने के बाद रिया और उसका परिवार सुशांत के बिजऩेस और काम को हैंडल करने लगा है। तब से वह (सुशांत) बहुत ज़्यादा ढलान पर है।

सुशांत सिंह राजपूत ने बड़ी बहन से कहा था मुझे रिया के चंगुल से बचा लो | RIYA 1
फाइल फोटो

सिंह ने आगे लिखा, जब चीज़ें हाथ से बाहर हो गईं तो सुशांत ने मेरी पत्नी को फोन किया और कहा कि उसे रिया के चंगुल से छुड़ा ले। उन्होंने लिखा कि सुशांत दो-तीन दिन हमारे साथ रह कर गया और वह बिलकुल ठीक था। उसे शूटिंग के सिलसिले में वापस जाना पड़ा। एकबारगी वह बेचैन सा हो गया।

हमें पता चला है कि रिया पूरे स्टाफ को नौकरी से निकाल रही है। दिल्ली में रहने वाली तीसरी बहन जो वकील है और अकसर उससे मिलने जाती है। वे काफी चिंता में है कि सुशांत ने कुछ ऐसे लोगों के हाथ अपनी जि़ंदगी सरेंडर कर दी है, जो लगातार उससे छल कर रहे हैं और काबू में कर रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि उसकी जान खतरे में है।

सुशांत सिंह राजपूत ने बड़ी बहन से कहा था मुझे रिया के चंगुल से बचा लो | kk singh
फाइल फोटोः पिता केके सिंह के साथ सुशांत

तत्कालीन डीसीपी ने वॉट्सऐप पर शिकायत मिलने के लिए भरी थी हामी

वॉट्सऐप पर भेजी इस शिकायत पर तत्कालीन डीसीपी परमजीत एस डाहिया ने अंग्रेजी में लिखा कि उन्हें शिकायत मिल गई है। उन्हें सुशांत का नंबर भी दिया गया था। ओपी सिंह ने सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी का नंबर भी शेयर किया था। साथ ही, लिखा था कि बुद्धा आपको बाकी सारी जानकारी दे देगा। 19 फरवरी को भेजे गए मैसेजम में लिखा गया कि सुशांत अच्छा और खुशमिजाज लड़का है, मेरी पत्नी उसकी चिंता करती रहती है।

सुशांत की बड़ी बहन को रिया ने घर में नहीं दिया था ठहरने

सुशांत के पारिवारिक सूत्रों की मानें तो फरवरी में आईपीएस ओपी सिंह की पत्नी और सुशांत की बड़ी बहन, जिन्हें वह रानी दीदी कहता था। वह सुशांत से मिलने मुंबई स्थित घर पहुंची। रिया ने उन्हें घर में ठहरने नहीं दिया। उन्होंने रिया से यह भी कहा था कि वे सुशांत को शाम को उनके साथ सिद्धी विनायक मंदिर जाने दे, लेकिन रिया ने ऐसा नहीं होने दिया।

मुंबई पुलिस ने माना सुशांत के खतरे में होने की थी जानकारी

सुशांत के जीजा और वरिष्ठ आईपीएस ओपी सिंह की बांद्रा जोन के तत्कालीन डीसीपी के साथ फरवरी में हुई वॉट्सऐप चैट वायरल होने के बाद पहले तो पुलिस ने इस सब पर अनभिज्ञता जताई थी। मामला मीडिया में तूल पकड़ने के बाद अब मुंबई पुलिस ने माना है कि उन्हें सुशांत के खतरे में होने की जानकारी थी। वायरल पांच चैट में पुलिस को पूरी वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद मुंबई पुलिस ने किसी प्रकार का कोई एक्शन नहीं लिया। पुलिस का ये बर्ताव उनकी कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न लगा रहा है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button