By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
शुक्रवार, 27 फरवरी 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • समाचार
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • कानून
  • नीति
  • वैश्विक मामले
  • संपादकीय
  • विशेष रिपोर्ट
  • जनमत
  • डेटा विश्लेषण
  • संस्कृति
- Advertisement -
Reading: शादी को बंधन मानने लगे हैं युवा, देश में 23% से ज्यादा युवा सिंगल
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • रिसर्च
    • संपादकीय
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
लाइफस्टाइल

शादी को बंधन मानने लगे हैं युवा, देश में 23% से ज्यादा युवा सिंगल

Last updated: फ़रवरी 27, 2026 11:03 अपराह्न
Pulakit Sharma
7 Min Read
SHARE

– 2011 की तुलना में 2019 में 5.8 फीसदी बढ़ी अविवाहित युवाओं की तादाद

– राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सर्वे की रिपोर्ट में खुलासा 

जयपुर। अब तो शादी कर लो, कितने सालों तक ऐसे ही घूमोगे? शादी कर लो, अपनी जिम्मेदारियां उठाओ तो हम फ्री हों। ये कुछ ऐसे शब्द है, जो युवाओं (15-29 वर्ष) में अब आउटडेटेड यानी अप्रचलित माने जाते हैं। उन्हें अब सिंगल (Singles Youth), बैचलर, सिंगलहुड जैसे शब्द पसंद आने लगे हैं। उन्हें अब बार-बार सिंगल कहे जाने के तानों से भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। कारण, बहुत सारे हैं, लेकिन सच यह है कि शादी जैसा पवित्र बंधन उन्हें जंजीरों में जकड़े जाने जैसा लगता है।

आज के युवा अपनी आजादी को किसी भी कीमत पर कॉम्प्रोमाइज नहीं करना चाहते हैं। इसके लिए वे घर-परिवार, रिश्तेदार और समाज के ताने तक सुनने को भी तैयार हैं। इनमें महिलाओं की तादाद में तो और ज्यादा वृद्धि देखने को मिल रही है। विश्व में सबसे ज्यादा युवा आबादी वाले भारत में अविवाहित युवाओं (Unmarried Singles Youth) की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है।

Increase in Singles Youth Index

Singles Youth | Unmarried People, Live-In Relationship, Contract Marriage

राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (National Statistics Commission) के एक सर्वे के मुताबिक, 2011 की तुलना में 2019 में अविवाहित युवाओं की संख्या में 5.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 2011 में 17.2 फीसदी युवा सिंगल (Singles Youth) थे, जो 2019 में बढ़कर 23 प्रतिशत हो गए। पिछले 3 सालों में इसमें बढ़ोतरी ही हुई है। इसमें पुरुषों की संख्या 20.8 फीसदी से बढ़कर 26.1 प्रतिशत हो गई। वहीं, महिलाओं की बात करें तो हमारे देश में 2011 के 13.5 फीसदी सिंगल महिलाएं थीं, जिनकी तादाद 2019 में बढ़कर 19.9 प्रतिशत हो गई।

हालांकि, इस सर्वे में यह नहीं बताया गया कि क्यों सिंगल महिला-पुरुषों की संख्या में वृद्धि हो रही है, लेकिन इतना जरूर है कि शादी की परिपाटी में गिरावट जरूर देखने को मिली है। शादी के मामलों में गिरावट आने के कुछ कारण हैं। इनमें लिव-इन, कॉन्ट्रेक्ट मैरिज, करिअर मुख्य हैं। 

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

लिव इन | Live-In Relationship-

सबसे पहले बता दें कि असल में लिव-इन की परिभाषा क्या होती है। लिव-इन (Live-In Relationship) वह व्यवस्था है, जिसमें दो वयस्क बिना शादी किए साथ रहते हैं और पति-पत्नी की तरह ही शारीरिक संबंध बनाते हैं। हालांकि, भारत में इसके लिए अलग से कानूनी व्यवस्था नहीं है, लेकिन संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत अपनी मर्जी से शादी करने और किसी के साथ रहने का अधिकार होता है। इससे अलग नहीं माना जा सकता है, क्योंकि आर्टिकल 21 भारत के हर नागरिक को किसी के साथ भी रहने की आजादी और अधिकार देता है। ऐसे में युवाओं में यह चलन बढ़ गया है।

लिव-इन (Live-in Relationship) में दोनों लोगों पर एक-दूसरे की जिम्मेदारी उठाने की कोई बंदिश नहीं होती है। इसलिए युवाओं को यह व्यवस्था काफी पसंद आने लगी हैं। आज के युवा तर्क देते हैं कि भारत में पहले भी लिव-इन अवधारणा थी। इसे लेकर वे कई प्रकार के तर्क देकर लिव-इन को सही साबित करने की कोशिश करते हैं। 

कॉन्ट्रेक्ट मैरिज | Contract Marriage-

वह शादी, जिसमें कुछ शर्तों के साथ शादी की जाती है। इन शर्तों की पालना तक ही शादी मान्य रहती है, शर्त टूटने पर शादी खत्म हो जाती है। वर्तमान दौर में युवा ऐसी शादी करने से बिलकुल नहीं हिचकते हैं। वे एक कानूनी कागज पर शादी को लेकर बनाई गई शर्तें लिखते या लिखवाते हैं। दोनों वयस्क, यानी युवक-युवती उसे स्वीकार करते हैं और उसके बाद शादी करते हैं। किसी भी एक के द्वारा शर्तों का उल्लंघन होने पर शादी समाप्त मान ली जाती है। कई बार इसमें कुछ समय के लिए शादी के कॉन्ट्रेक्ट या एग्रीमेंट के मान्य रहने का क्लॉज भी डाला जाता है। अगर इस दौरान सब सही रहता है तो शादी स्थायी हो जाएगी, लेकिन शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन होने पर भी शादी खारिज हो जाएगी।

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

इस प्रकार की शादी के पीछे तर्क गंगा और राजा शांतनु की शादी का भी दिया जाता है। युवाओं के अनुसार, दोनों की शादी के दौरान गंगा की शर्त थी कि शांतनु कभी गंगा से कोई प्रश्न नहीं करेंगे। अगर वे ऐसा करते हैं तो गंगा हमेशा के लिए उन्हें छोड़कर स्वर्ग लौट जाएगी। कालांतर में ऐसा ही होता है और राजा शांतनु अपनी शर्त का उल्लंघन कर देते हैं और गंगा स्वर्ग लौट जाती हैं। उनके बेटे को ही देवव्रत या गंगापुत्र या भीष्म पितामह के नाम से भी जाना जाता है। इस शादी के संबंध में ऐसे तर्क भी युवाओं द्वारा रखे जाते हैं।

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan

करिअर | Career-

युवाओं का शादी न करने का सबसे बड़ा और अहम कारण करिअर है। वर्तमान दौर में युवा करिअर कॉन्शस हो गए हैं। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। युवा शादी करने से पहले करिअर बनाने में विश्वास करते हैं। वे आजकल करिअर और पैसे को शादी और परिवार से ज्यादा तवज्जो देने लगे हैं। देश में करिअर ऑरिएंटेड महिलाओं की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। देश में 15 प्रतिशत से ज्यादा अविवाहित महिलाएं कामकाजी हैं। वर्तमान दौर में महिलाएं शादी से पहले करिअर के बारे में सोचती हैं। ऐसे में शादी की करने की उम्र में भी वृद्धि हो रही है तो सिंगलहुड में जीने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। 

टॉप 10 देश जहां सबसे ज्यादा सिंगल महिलाएं हैं | Top 10 countries with the most single women

Singles Youth | Top 10 Countries With The Most Single Women
Most Single Women

– नेपाल 54.4

- Advertisement -

– लात्विया 54.0

यह भी पढ़ें!
Gym Diet Plan: वर्कआउट के बाद खाएं ये 8 चीजें, डाइट में सुधार से मिलेगा बेहतर रिजल्ट
दिवाली 2024 के लिए बेस्ट फेस्टिवल ऑफर्स और छूट

– लिथुआनिया 53.7

- Advertisement -

– यूक्रेन 53.7

– रूस 53.7

– बेलारूस 53.5

– एल सेल्वाडोर 53.2

– अर्मेनिया 53.0

– एस्टोनिया 52.7

– पुर्तगाल 52.7

Article By- पुलकित शर्मा  (Pulakit Sharma) (लेखक के पास पत्रकारिता में 14 साल से अधिक का कार्य अनुभव है और विभिन्न प्रसिद्ध समाचार पत्रों और मीडिया हाउस के साथ रिपोर्टर, लेखक और संपादक के रूप में काम किया है।) 

हिंदी न्यूज़ » संस्कृति » लाइफस्टाइल » शादी को बंधन मानने लगे हैं युवा, देश में 23% से ज्यादा युवा सिंगल

- Advertisement -
TAGGED:Indian Youth
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -

banner							
banner
वेबसाइट बनाइए तेज़ और सुरक्षित होस्टिंग के साथ
99.9% अपटाइम • फ्री SSL • 24/7 सपोर्ट अभी खरीदें
Get Extra 20% Discount Now

Regional Updates

जयपुरः जनसंपर्क आयुक्त सोनी ने नए पीआरओ को विभागीय कार्यप्रणाली से कराया अवगत
क्षेत्रीय खबरें
Pahalgam Terror Attack, Cm Bhajanlal Sharma, Security Alert Rajasthan, High Alert Rajasthan,
पहलगाम आतंकी हमला: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए राजस्थान में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
पश्चिम
Farmers Death Bundi, Local News Bundi, Local News Rajasthan, Latest News Rajasthan
बूंदी: खेत में करंट से दो किसानों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा हड़कंप
पश्चिम
Dholpur Road Accident, Rajasthan
धौलपुर के सैंपऊ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन पलटी, 25 लोग घायल​
पश्चिम
Heat Wave Alert In Rajasthan
प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हीटवेव की स्थिति – मौसम विभाग की किसानों के लिए नई एडवाइजरी जारी
मौसम पश्चिम
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

You Might also Like

Liam Payne One Direction Singer
Biography

क्या आप जानते हैं Liam Payne के ये 5 अनसुने और चौंकाने वाले राज?

1 वर्ष ago
Movie Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer, भूल भुलैया 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज़
एंटरटेनमेंट

भूल भुलैया 3 ट्रेलर: कार्तिक आर्यन एक बार फिर रू बाबा के रूप में लौटे, करेंगे दो मंजुलिकाओं से मुकाबला – [देखें ट्रेलर] |

1 वर्ष ago
Health Care Tips: सर्दियां आते ही सूखी खांसी से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपाय से मिलेगा आराम | Wp Header Logo 106
लाइफस्टाइल

Health Care Tips: सर्दियां आते ही सूखी खांसी से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपाय से मिलेगा आराम

1 वर्ष ago
Malai Kofta Recipe | मलाई कोफ्ता बनाने की रेसिपी-
खाद्य और पेय

Kitchen Hacks: इस तरह घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मलाई कोफ्ता, जानें रेसिपी

1 वर्ष ago
असली और नकली मावे में अंतर, Mawa Food, Mawa Sweets,
खाद्य और पेय

कैसे करें दीवाली पर मावा खरीदने से पहले असली और नकली की पहचान?

1 वर्ष ago
Devara Movie, Box Office Collection
एंटरटेनमेंट

Devara Movie | Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘देवरा’, आधी हुई कमाई, जानिए कुल कलेक्शन

1 वर्ष ago
Iifa Awards 2024 Best Actor Best Film
एंटरटेनमेंट

IIFA Awards 2024: शाहरुख खान ने ‘जवान’ के लिए जीता बेस्ट एक्टर का खिताब, ‘एनिमल’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म

1 वर्ष ago
Big Boss 16 के विनर एमसी स्टैन लापता?
एंटरटेनमेंट

Big Boss 16 के विनर एमसी स्टैन लापता? मुंबई से सूरत तक लगे गुमशुदगी के पोस्टर

1 वर्ष ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?