By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
शुक्रवार, 6 मार्च 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • समाचार
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • कानून
  • नीति
  • वैश्विक मामले
  • संपादकीय
  • विशेष रिपोर्ट
  • जनमत
  • डेटा विश्लेषण
  • संस्कृति
- Advertisement -
Reading: Fauji Calling: फौजी के परिवार की उन महिलाओं की कहानी जो पारिवारिक परिस्थितियों से करती हैं युद्ध
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • संपादकीय
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
एंटरटेनमेंट

Fauji Calling: फौजी के परिवार की उन महिलाओं की कहानी जो पारिवारिक परिस्थितियों से करती हैं युद्ध

Last updated: दिसम्बर 8, 2023 11:11 पूर्वाह्न
Pulakit Sharma
6 Min Read
SHARE
Movie Promotion के लिए जयपुर आई फौजी कॉलिंग फिल्म की स्टार कास्ट

आम मत | जयपुर

पुलकित शर्मा

फौजी कॉलिंग (Fauji Calling), ये कहानी उन परिवारों की है, जिनका एक सदस्य आर्मी में रहते हुए शहीद हो गया। उसके दुनिया से चले जाने के बाद कैसे उसके घरवाले अपनी पारिवारिक परिस्थितियों से युद्ध करते हैं। फिल्म उन फौजियों (महिलाओं) पर आधारित है, जो सरहद पर नहीं, बल्कि घर पर हर दिन युद्ध करती हैं। फौजी कॉलिंग (Fauji Calling) उस पत्नी, मां, बेटी की कहानी है, जिनके पति, बेटा, पिता देश के लिए कुर्बान हो गए। ये महिलाएं अपने घर-परिवार को संभालने में लगी रहती हैं। ये कहना था फौजी कॉलिंग फिल्म के स्टार कलाकार शरमन जोशी का।

18 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म की स्टार कास्ट प्रमोशन (Movie Promotion) के लिए जयपुर आई। इस दौरान आम मत की टीम ने फिल्म के डायरेक्टर आर्यन सक्सेना (Aaryaan Saxena) के अलावा एक्टर शरमन जोशी (Sharman Joshi), बिदिता बाग (Bidita Bag) और रांझा विक्रम सिंह (Ranjha Vikram Singh) से खास बातचीत की। आइए बताते हैं क्या कुछ कहा फिल्म के सभी कास्ट ने।

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

Fauji Calling का ट्रेलर रक्षामंत्री ने किया था लॉन्चः आर्यन सक्सेना

Fauji Calling Movie, Sharma Joshi, Defence Minister Rajnath Singh
26 जनवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया था Fauji Calling फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

डायरेक्टर आर्यन सक्सेना ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पिछले साल लॉकडाउन से पहले जनवरी में पूरी कर ली गई थी। इसके बाद कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन लग गया और पोस्ट प्रोडक्शन का काम नहीं हो पाया। धीरे-धीरे न्यू नॉर्मल के दौरान डबिंग, एडिटिंग आदि काम हुए। 26 जनवरी 2021 में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया। फिल्म फौजियों और उनके परिवार से जुड़ी है इसलिए देश के रक्षामंत्री से ही इसके ट्रेलर को लॉन्च करवाना उचित समझा।

Raksha Mantri Shri @rajnathsingh launched the trailer for upcoming film ‘Fauji Calling’ on the eve of #RepublicDay. pic.twitter.com/M3GmwiB55r

— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) January 25, 2021

फिल्म को आप नहीं, आपको फिल्म चुनती हैः शरमन जोशी

Fauji Calling Movie Bollywood Actor Sharman Joshi,
Fauji calling: फौजी के परिवार की उन महिलाओं की कहानी जो पारिवारिक परिस्थितियों से करती हैं युद्ध 6

एक्टर शरमन जोशी (Sharman Joshi) से जब यह पूछा गया कि इस फिल्म को चुनने के पीछे क्या कारण रहा तो उन्होंने कहा कि फिल्म को आप नहीं फिल्म आपको चुनती है। जब फिल्म (Fauji Calling) के डायरेक्टर आर्यन ने उन्हें कहानी सुनाई तो वे इसकी डेप्थनेस में खो से गए। अभी तक फौजियों के ऊपर कई फिल्में बनी हैं। इनमें उनके परिवारों के हालत भी थोड़े बहुत ही दिखाए गए हैं। लेकिन एक पूरी फिल्म शहीद के परिवार के पारिवारिक परिस्थितियों से युद्ध के बारे में बनाना एक अलग ही कॉन्सेप्ट है। शायद देश में इस प्रकार की यह पहली फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग कश्मीर के अलावा, झारखंड के रांची और बस्तर में हुई है।

शरमन और आर्यन करते थे काफी डिस्कशनः बिदिता बाग

Fauji Calling Movie Bollywood Actress Bidita Bag
Fauji calling: फौजी के परिवार की उन महिलाओं की कहानी जो पारिवारिक परिस्थितियों से करती हैं युद्ध 7

फिल्म की लीड एक्ट्रेस बिदिता बाग (Bidita Bag) से शरमन के साथ पहली बार काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि शरमन की कॉमिक टाइमिंग के बारे में सभी जानते हैं। लेकिन वे इमोशनल रोल्स भी उतने ही खतरनाक तरीके से निभाते हैं। डायरेक्टर आर्यन और शरमन रोल और शॉट्स को लेकर काफी डिस्कशन करते थे। कई बार लगता था कि शूट हो भी पाएगा या नहीं, लेकिन एक कलाकार को अगर कुछ कन्फ्यूजन है या वह उस शॉट को और अच्छा करने में अपना इनपुट देना चाहता है तो यह फिल्म और अन्य कलाकारों के लिए भी अच्छा ही रहता है। फिल्म (Fauji Calling) एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें शहीद फौजी की पत्नी कैसे अपने सास-ससुर, बच्चों और खुद को संभालती है। कैसे वह अपनी पारिवारिक परिस्थितियों से जूझती है, इसी पर आधारित है।

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

इमोशंस से भरपूर है Fauji Calling: आर्यन

Fauji Calling Movie Director Aaryaan Saxena
Fauji calling: फौजी के परिवार की उन महिलाओं की कहानी जो पारिवारिक परिस्थितियों से करती हैं युद्ध 8

फिल्म (Fauji Calling) की कहानी इमोशंस से भरपूर है। फिल्म में उन महिलाओं की कहानी दिखाने की कोशिश की गई हैं, जो सुबह शाम घर में चूल्हा-चौका और परिवार के सभी लोगों की सेवा करते दिखती है। जो अपने पति, बेटे, भाई के लिए दुआ करती रहती है। कहानी उन महिलाओं पर आधारित है, जो अपने बेटे, पति, भाई को प्रेरित करती हैं, सरहद पर देश की रक्षा के लिए। फिल्म उन सभी मांओं, पत्नियों, बहनों को समर्पित हैं, जिन्होंने अपने बेटों, पतियों और भाईयों को देश की रक्षा के लिए कुर्बान किया है। फिल्म में ऐसी वॉर देखने को मिलेगी, जिसमें एक-दूसरे के इमोशंस टूट-टूट कर गिर रहे हैं और एक-दूसरे के इमोशंस संभाले जा रहे हैं। आपको एक बहू सास को, सास बहू को, मां बेटी को और बेटी मां को संभालते दिखाई देगी।

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan

फिल्म फौजी के साल में एक बार छुट्टी पर आने और फिर कभी ना आने की जर्नी हैः रांझा विक्रम सिंह

Fauji Calling Movie Star Cast Ranjha Vikram Singh, Sharman Joshi And Bidita Bag
Fauji calling: फौजी के परिवार की उन महिलाओं की कहानी जो पारिवारिक परिस्थितियों से करती हैं युद्ध 9

इस फिल्म (Fauji Calling) में मैंने एक फौजी का किरदार निभाया है। वर्दी पहनने का सौभाग्य बहुत ही कम एक्टर को मिलता है। मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि डायरेक्टर आर्यन ने मुझे इसके लिए चुना। फिल्म की कहानी एक फौजी और उसके परिवार पर आधारित है। कहानी एक फौजी जो साल में एक बार 40 दिन की छुट्टी पर घर आता है और उसके बाद वह फिर कभी नहीं आता है। इस दोनों के बीच की जर्नी है। शहीद फौजी की छोटी सी बेटी के नजरिए से फिल्म को दिखाने की कोशिश की गई है।

[formidable id=”2″]
Subscribe E-Paper on WhatsApp

हिंदी न्यूज़ » संस्कृति » लाइफस्टाइल » एंटरटेनमेंट » Fauji Calling: फौजी के परिवार की उन महिलाओं की कहानी जो पारिवारिक परिस्थितियों से करती हैं युद्ध

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -

banner							
banner
वेबसाइट बनाइए तेज़ और सुरक्षित होस्टिंग के साथ
99.9% अपटाइम • फ्री SSL • 24/7 सपोर्ट अभी खरीदें
Get Extra 20% Discount Now

Regional Updates

Court Decision, Jaipur Bomb Blast Case 2008,
“17 साल बाद, जयपुर बम धमाके के मामले में खुलासा – चार आरोपी दोषी करार, सजा का फैसला बाकी”
देश अपराध पश्चिम
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन | Rajasthan20Mukhyamantri20Nishulk20Annapurna20Food20Packet20Scheme20Benefits
अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना: जयपुर में 7 लाख परिवारों ने करवाया पंजीयन
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Jaipur Local News Protest Demonstration Against Men Tortured By His Wife, Purush Aayog
समाजसेविका रिचा सैनी पर धार्मिक आघात के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आज 
क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राजनीति राज्य
Cmyogi News Mahashivratri 2023
महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की मंगलकामना के लिए किए अनुष्ठान – सुबह ७ बजे से दोपहर २:४५ बजे तक किए अनुष्ठान
राजनीति क्षेत्रीय खबरें न्यूज़ राज्य
Rajasthan Budget 2023 युवाओं को राहत युवाओं के लिए बजट 12वीं तक मुफ्त शिक्षा सभी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क
बजट में सीएम की घोषणा, सभी प्रतियोगी परीक्षाएं की निःशुल्क
एजुकेशन करिअर क्षेत्रीय खबरें न्यूज़
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

You Might also Like

Movie Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer, भूल भुलैया 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज़
एंटरटेनमेंट

भूल भुलैया 3 ट्रेलर: कार्तिक आर्यन एक बार फिर रू बाबा के रूप में लौटे, करेंगे दो मंजुलिकाओं से मुकाबला – [देखें ट्रेलर] |

1 वर्ष ago
Devara Movie, Box Office Collection
एंटरटेनमेंट

Devara Movie | Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘देवरा’, आधी हुई कमाई, जानिए कुल कलेक्शन

1 वर्ष ago
Iifa Awards 2024 Best Actor Best Film
एंटरटेनमेंट

IIFA Awards 2024: शाहरुख खान ने ‘जवान’ के लिए जीता बेस्ट एक्टर का खिताब, ‘एनिमल’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म

1 वर्ष ago
Big Boss 16 के विनर एमसी स्टैन लापता?
एंटरटेनमेंट

Big Boss 16 के विनर एमसी स्टैन लापता? मुंबई से सूरत तक लगे गुमशुदगी के पोस्टर

1 वर्ष ago
Iifa Utsavam 2024, Aishwarya Maniratnam
एंटरटेनमेंट

ऐश्वर्या राय ने IIFA की स्टेज पर छुए गुरु मणिरत्नम के पैर, फैन्स हुए इमोशनल

1 वर्ष ago
'बूंग फिल्म समीक्षा: एक मासूम यात्रा के पीछे छुपी व्यापक राजनीति की कहानी | Wp Header Logo 80
एंटरटेनमेंट

‘बूंग फिल्म समीक्षा: एक मासूम यात्रा के पीछे छुपी व्यापक राजनीति की कहानी

1 वर्ष ago
Exclusive Interview, Amanjot Singh, Bollywood Actor, Punjabi Actor, Animal Movie, Ranbir Kapoor Movie Animal, Behind The Scene Talk,
एंटरटेनमेंट

कैप्टन ऑफ शिप जब ऐसा हो तो रिजल्ट यही आता है: अमनजोत सिंह

2 वर्ष ago
Salaar Movie Review: सत्ता के लिए घमासान और दोस्ती की कहानी है सालार
एंटरटेनमेंट

सालार Movie Review: अद्भुत कहानी, धमाकेदार एक्शन और प्रभास की शानदार प्रस्तुति

2 वर्ष ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?