संपादकीय

देश में कोरोना के केसों में लगातार हो रही वृद्धि, भारत फिर टॉप-15 संक्रमित देशों की सूची में

आम मत | नई दिल्ली

भारत में एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा है। भारत एक बार फिर से विश्व के उन 15 देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां कोरोना से सर्वाधिक सक्रिय केस हैं। भारत इस सूची में 15वें नंबर पर है। पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्टिव केस फिर से बढ़ने लगे।

इसकी वजह से भारत अब फिर दुनिया के सबसे संक्रमित देशों में शामिल हो गया। शनिवार को देश में 13 हजार 919 नए मरीज मिले। 11 हजार 412 लोग ठीक हुए और 89 की मौत हो गई। इस तरह से ओवरऑल एक्टिव केस में 2486 की बढ़ोतरी दर्ज हुई। 9 राज्य और केंद्र शासित राज्य ऐसे रहे जहां, ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा नए मरीजों की संख्या बढ़ी है।

इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ शामिल हैं। एक्टिव केस के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है। यहां अभी 92 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है।

फ्रांस में 32 लाख और यूके में 16 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। इसके अलावा इस सूची में ब्राजील, बेल्जियम, स्पेन, इटली, रूस, मैक्सिको, पोलैंड, आयरलैंड, इंडोनेशिया, अर्जेंटिना और भारत भी शामिल हैं।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button