अंतराष्ट्रीय खबरेंकोरोना अपडेटप्रमुख खबरें

वॉशिंगटन पोस्ट का दावा-चीन ने एक महीने पहले ही अपने लोगों को दी वैक्सीन

आम मत | न्यूयॉर्क

अमेरिकी अखबार ने चीन और कोरोना को लेकर बड़ा दावा किया है। इसमें दावा किया गया है कि चीन ने एक महीने पहले ही कोरोना की वैक्सीन अपने लोगों को दे दी है। यह दावा प्रसिद्ध अमेरिकी समाचार पत्र वॉशिंगटन पोस्ट ने किया है।

समाचार पत्र के अनुसार, चीन लोगों पर प्रयोग के तौर पर कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल करने वाला पहला देश बन गया है। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, चीन ने जुलाई के अंत में ही इस वैक्सीन को हाई रिस्क ग्रुप्स में आने वाले लोगों के बीच उपयोग किया है। दावे को सच माना जाए तो चीन ने तीन सप्ताह पहले ही वैक्सीन अपने लोगों के बीच उतार दी है।

उल्लेखनीय है कि वैक्सीन मामले में चीन ने रूस को भी पीछे छोड़ दिया है। दोनों ही देशों में एक समानता है कि दोनों ही वैक्सीन ने क्लीनिकल ट्रायल के मानकों को पार नहीं किया है।

लेटेस्ट खबरों के लिए सब्सक्राइब करें
आम मत

[newsletter_form type=”minimal” lists=”undefined” button_color=”undefined”]

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button