कोरोना अपडेटकोरोना अपडेटस्वास्थ्य

भारत में एक दिन में सर्वाधिक 48 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले

आम मत | नई दिल्ली

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में गुरुवार को एक दिन के सर्वाधिक मामले सामने आए। देश में गुरुवार को 48 हजार से अधिक पॉजिटिव मिले। वहीं, 755 लोगों की मौत भी हुई।

इसी तरह, देशभर में 31,938 लोग स्वस्थ भी हुए। अब तक कुल 12 लाख 88 हजार से संक्रमित मिल चुके हैं। अब तक 4 लाख 40 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। वहीं, रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई है। देश में 63.47 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

https://theedtalk.in/covid19-highlights/3/
कोरोना की लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें TheEdTalk

कुल 8 लाख 17 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में गुरुवार को 9895, तमिलनाडु में 6472, दिल्ली में 1041, कर्नाटक में 5030, आंध्रप्रदेश में 7998 केस सामने आए। राजस्थान में एक दिन के सर्वाधिक 886 केस मिले।

मौत के मामलों में भारत दुनियाभर में सातवें स्थान पर आ गया है। भारत ने संक्रमण से मौत के मामलों में स्पेन को पीछे छोड़ दिया है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button