कोरोना अपडेटप्रमुख खबरें

पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन, कोरोना के कारण अस्पताल में थे भर्ती

आम मत | नई दिल्ली

पूर्व क्रिकेटर और यूपी सरकार में होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान का रविवार को निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। कार्डियक अरेस्ट के चलते रविवार शाम उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, चौहान की शनिवार को तबीयत खराब हो गई थी। उनकी किडनी फेल हो गई थी। इसके चलते हुए लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। 73 वर्षीय चेतन चौहान योगी सरकार के दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं, जिनकी कोरोना के कारण मौत हुई। इससे पहले कैबिनेट मंत्री कमला रानी का लखनऊ में कोरोना के कारण मौत हो गई थी। चेतन चौहान के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button