राजनीति खबरेंक्षेत्रीय खबरें

मध्यप्रदेशः गौवंश के संरक्षण के लिए बनी गौ केबिनेट, 22 को पहली बैठक

आम मत | भोपाल

मध्यप्रदेश सरकार ने लव जिहाद के लिए कानून बनाने की घोषणा के बाद अब एक अन्य फैसले से चर्चा में है। मध्यप्रदेश में गौवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए गौकेबिनेट का गठन किया गया है। इसमें 6 विभागों को शामिल किया गया है। इस कैबिनेट की पहली बैठक 22 नवंबर को होगी। इस कैबिनेट में पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस फैसले पर शिवराज सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में गौ-मंत्रालय बनाने की घोषणा करने वाले शिवराज सिंह अब गौ-कैबिनेट बनाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने अपनी चुनाव से पहले की घोषणा में गौ-मंत्रालय बनाने के साथ-साथ पूरे प्रदेश में गौ-अभ्यारण और गौशालाएं बनाने की बात कही थी।’

संबंधित स्टोरीज

कमलनाथ ने कहा, ‘सभी जानते हैं कि अपने पिछले 15 सालों और मौजूदा 8 महीने में शिवराज सरकार ने गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए कुछ भी नहीं किया। उल्टा चारे की रकम में कांग्रेस सरकार ने जो 20 रुपये प्रति गाय का प्रावधान किया था, उसे भी कम कर दिया। कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि हमारी सरकार आने पर हम एक हजार गौशालाओं का निर्माण करवाएंगे।’

और पढ़ें