राजनीति खबरेंअंतराष्ट्रीय खबरें

जापानः योशिहिडे सुगा बनेंगे नए प्रधानमंत्री, LDP के चुनाव में मिले 70 फीसदी वोट

– तबीयत खराब रहने के कारण शिंजो आबे ने पिछले माह दिया था इस्तीफा

आम मत | टोक्यो

जापान में शिंजो आबे के इस्तीफे के बाद योशिहिडे सुगा देश के नए प्रधानमंत्री बनेंगे। रूलिंग लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के इलेक्शन में सुगा ने सोमवार को जीत हासिल कर ली। वोटिंग में पार्टी के कुल 534 सांसद शामिल हुए। इसमें सुगा को 377 यानी करीब 70% वोट हासिल हुए। अब उनके प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

कौन हैं योशिहिडे सुगा?

सुगा 8 साल तक देश के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें आबे का करीबी माना जाता है। प्रधानमंत्री बनने की रेस में एलडीपी के पॉलिसी चीफ फुमियो किशिदा और पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा भी शामिल थे। दोनों ही नेताओं ने आबे के पद छोड़ने के तुरंत बाद यह पद संभालने की अपनी इच्छा जाहिर कर दी थी।

अंत में योशिहिडे सुगा का नाम सामने आया, पर वे सबसे आगे निकल गए। किशिदा को 89 और इशिबा को 68 वोट मिले। निचले सदन में एलडीपी बहुमत में है। ऐसे में यह पक्का है कि अब सुगा ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे।

अन्य अंतराष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button
“आज की 10 बड़ी खबर | 18 सितंबर 2024” साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? 9 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 8 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 7 दिसंबर 2023: 12 राशियों के लिए राशिफल: क्या हैं खास आज आपके लिए?