By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
शनिवार, 14 फरवरी 2026
  • ट्रेंडिंग
  • सेंसेक्स
  • मौसम
  • वेब स्टोरीज
Subscribe
Aam Mat News Updates Latest News in Hindi Newspaper AAM MAT India News
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
      • ऑटोमोबाइल
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
      • खाना
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
      • राशिफल
      • अंकज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • सरकारी नीतियाँ
    • रिसर्च
    • संपादकीय
      • लेख
      • विशेष
      • समाचार लेख
    • समाज
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
- Advertisement -
Reading: मर्यादा भूला विपक्ष, हंगामे के बीच बिहार विधान सभा की कार्यवाही स्थगित
Share
  • 🔥
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • राज्यवार खबरें
  • जॉब्स
  • रोजगार
  • राशिफल
Font ResizerAa
आम मत न्यूज़आम मत न्यूज़
  • प्रमुख खबरें
  • GST
  • दिल्ली
  • जयपुर
  • जॉब्स
  • विशेष
  • रोजगार
  • राशिफल
  • राजनीति
  • संपादकीय
  • राज्यवार खबरें
Search
  • Home
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • क्षेत्रीय
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
  • एजुकेशन
    • करिअर
    • इतिहास
  • स्टोरीज
    • Inside Stories
  • लाइफस्टाइल
    • एंटरटेनमेंट
    • वीमन
    • फ़ैशन
    • स्वास्थ्य
    • फूड ट्रेजर
  • अध्यात्म
    • साहित्य
    • ज्योतिष
    • वास्तु शास्त्र
    • फेंग शुई
  • अन्य
    • Biography
    • एक्सक्लूसिव
    • सरकारी नीतियाँ
    • रिसर्च
    • संपादकीय
    • समाज
    • काव्य
    • व्यंग
  • टीवी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
© 2012-2025 AAM MAT, Owned by TNPL. All Rights Reserved.
राजनीति

मर्यादा भूला विपक्ष, हंगामे के बीच बिहार विधान सभा की कार्यवाही स्थगित

Last updated: मार्च 15, 2023 4:05 पूर्वाह्न
आममत न्यूज़ डेस्क
5 Min Read
SHARE
Bihar Assembly Latest News: बिहार विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान पक्ष-विपक्ष के सदस्य उत्तेजित होकर सदन के बीच में आए, कार्यवाही स्थगित।

आम मत | पटना

बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में कथित तौर पर माइक तोड़े जाने को लेकर पक्ष और विपक्ष के उत्तेजित सदस्य एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए आज सदन के बीच में आ गए, जिसके बाद मार्शल को बीचबचाव के लिए आना पड़ा और सभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

विधानसभा (Bihar Assembly) में प्रश्नोत्तर काल के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पातेपुर (सु.) विधानसभा क्षेत्र से विधायक लखेंद्र कुमार रौशन को और पूरक प्रश्न पूछने की इजाजत नहीं मिलने तथा माइक बंद रहने के कारण उसे कथित तौर पर तोड़े जाने को लेकर सत्ता पक्ष के सदस्य आपत्ति जताते हुए सदन के बीच में आ गए। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भाजपा सदस्यों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, इसको लेकर विपक्ष के सदस्य भी सदन के बीच में आ गए।

Bihar Assembly News, Latest News Bihar Assembly, Bihar Politics
मर्यादा भूला विपक्ष, हंगामे के बीच बिहार विधान सभा की कार्यवाही स्थगित 3

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मार्शल भी बीच-बचाव के लिए सदन के बीच में आ गए। कुछ देर के हंगामे के बाद सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सभा की कार्यवाही दो बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी ।इससे पूर्व श्री रौशन के तारांकित प्रश्न के उत्तर में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका को केंद्र सरकार 4500 रुपये देती है और उसमें राज्य सरकार अपनी ओर से राशि मिलाकर प्रतिमाह 5950 रुपये देती है।

यह भी पढ़ें!
Sensitive Skin को हेल्दी और ग्लोइंग रखेंगे ये 10 असरदार टिप्स
आश्रम 3: इस बार बाबा से दिमागी ताकत से निपटेगी पम्मी पहलवान

इसी तरह सहायिका को 2975 रुपये प्रतिमाह मानदेय का भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह योजना केंद्र प्रायोजित है और यदि केंद्र सरकार मानदेय की राशि बढ़ाती है तो राज्य सरकार भी राशि बढ़ाकर देने के लिए तैयार है लेकिन अभी राज्य सरकार इससे ज्यादा देने की स्थिति में नहीं है। इस पर श्री रौशन ने कहा कि सरकार ने स्वीकार किया है कि आंगनबाड़ी सहायिका और सेविका को मानदेय पर रखा गया है तो उन्हें कम से कम दैनिक मजदूरी तो दी जाए।

उन्होंने कहा कि पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप में केंद्र सरकार 60 प्रतिशत राशि और बिहार सरकार 40 प्रतिशत राशि दे रही है, उसी प्रकार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय के भुगतान के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार का प्रतिशत तय किया हुआ है। इसलिए, यदि राज्य सरकार आंगनबाड़ी सेविका के लिए 15000 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए 10000 रुपये मानदेय तय करती है तो केंद्र सरकार उसी अनुरूप पैसा देगी, इसलिए पहले राज्य सरकार मानदेय की राशि में वृद्धि करे ।

सभाध्यक्ष (Bihar Assembly) अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि मंत्री ने स्पष्ट जवाब दिया है और कहा है कि इस संबंध में केंद्र सरकार से राशि बढ़ाने के लिए पत्र भी लिखा गया है। मंत्री श्री सहनी ने एक बार फिर कहा कि भाजपा के एक भी सांसद बिहार के हित में आवंटन बढ़ाने की बात केंद्र सरकार से करते हों तो बताएं। केंद्र सरकार राशि बढ़ाकर देगी तो राज्य सरकार भी अपनी ओर से राशि जोड़ कर इससे भी ज्यादा देगी।

यह भी पढ़ें!
छावा फिल्म रिव्यू: औरंगजेब की नफरत और संभाजी महाराज के स्वराज की लड़ाई
ठीक कहानी, शानदार एक्शन का पैक है…पुष्पा 2: द रूल

इसके बाद एक और पूरक पूछने की इजाजत श्री रौशन को नहीं मिली और माइक बंद रहने की वजह से कथित तौर पर श्री रोशन ने माइक को तोड़ दिया। इसके बाद पक्ष-विपक्ष के सदस्य आपस में नोकझोंक करने लगे। इसी दौरान सत्ता पक्ष के कुछ सदस्य उत्तेजित होकर सदन के बीच में आ गए । इस पर भाजपा के सदस्य भी शोरगुल करते हुए सदन के बीच में आ गए । स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए मार्शल बीच-बचाव के लिए सदन (Bihar Assembly) के बीच में आ गए और पक्ष-विपक्ष के सदस्यों को एक-दूसरे से दूर किया।

- Advertisement -
AAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur RajasthanAAMMAT E-NEWSPAPER Latest News in Hindi newspaper Jaipur Rajasthan

नवीनतम जानकारी और ख़बरों के लिये पढ़ते रहिए हिंदी दैनिक समाचार पत्र आम मत (AAMMAT.In)

सभी ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें
मर्यादा भूला विपक्ष, हंगामे के बीच बिहार विधान सभा की कार्यवाही स्थगित | Google News Follow Aammat India

हिंदी न्यूज़ » राजनीति » मर्यादा भूला विपक्ष, हंगामे के बीच बिहार विधान सभा की कार्यवाही स्थगित

TAGGED:BiharBihar AssemblyBihar PoliticsBJPPolitics
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
- Advertisement -
Advertise Here
300 X 300
Inquire Now

Regional Updates

जयपुरः जनसंपर्क आयुक्त सोनी ने नए पीआरओ को विभागीय कार्यप्रणाली से कराया अवगत
क्षेत्रीय खबरें
Pahalgam Terror Attack, Cm Bhajanlal Sharma, Security Alert Rajasthan, High Alert Rajasthan,
पहलगाम आतंकी हमला: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए राजस्थान में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
पश्चिम
Pahalgam Terror Attack, Pahalgam Shutdown, Pahalgam Candle March,
पहलगाम आतंकी हमला: कश्मीर में बंद, घाटी में सन्नाटा, आतंकी हमले के खिलाफ उठी एकजुट आवाज़
न्यूज़ उत्तर
Farmers Death Bundi, Local News Bundi, Local News Rajasthan, Latest News Rajasthan
बूंदी: खेत में करंट से दो किसानों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा हड़कंप
पश्चिम

You Might also Like

राजस्थान बजट 2026-27: 6.10 लाख करोड़ का विकास खाका, क्या 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का सपना होगा साकार?

2 दिन ago
Indian Budget 2026 Income Tax Slab 2026
वित्तीय समाचार

बजट 2026: आयकर स्लैब जस के तस, मिडिल क्लास को नहीं मिली नई राहत

2 सप्ताह ago
Budget 2026 Live Updates Hindi, Nirmala Sitaraman, Indian Budget 2026,
वित्तीय समाचार

इतिहास बना रहा Budget 2026: रविवार को खुला शेयर बाजार, हर ऐलान पर Live नजर

2 सप्ताह ago

राजस्थान बोर्ड: 3-12 सितंबर तक होंगी पूरक परीक्षाएं

5 महीना ago

कोरोना तुझे हराएंगे, हम वॉरियर्स कभी हार नहीं पाएंगे

5 महीना ago

सुशांत केसः 90 दिन में रिया और उनके परिवार पर खर्च हुए थे 3.25 करोड़

5 महीना ago

रक्षाबंधन के मुहूर्त

5 महीना ago
Gst Rate Changes 2025, Gst Reform 2025, New Gst Rate List 2025
वित्तीय समाचार

🚨 GST Rate Changes 2025: नया GST कब लागू होगा और किस पर कितना टैक्स?

5 महीना ago
Show More
Follow US
© 2012-25 AAM MAT News Network (TNPL). All Rights Reserved.
  • Home
  • About
  • Advertise
  • Care
  • Career
  • Partners
  • PR
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy
  • T & C
Join AAM MAT!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?