खेलप्रमुख खबरें

IPL: 14वें सीजन के लिए 18 को होगा ऑक्शन, 292 नाम BCCI ने किए शॉर्टलिस्ट

आम मत | नई दिल्ली

आईपीएल के 14वें सीजन के लिए नीलामी 18 फरवरी को होगी। चेन्नई में होने वाले इस ऑक्शन में बीसीसीआई ने 292 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया है। इनमें 128 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें 35 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया, 20 न्यूजीलैंड, 19 वेस्टइंडीज से शामिल हैं। वहीं, अमेरिका, नेपाल और यूएई की टीमों के भी एक-एक खिलाड़ी को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इस ऑक्शन में कई टीमों के बड़े खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, एरोन फिंच, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड, एलेक्स कैरी को उनकी टीमें रिलीज कर चुकी हैं। स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, जिनकी जगह संजू सैमसन को टीम की कमान सौंपी गई। स्मिथ को राजस्थान ने 12.5 करोड़ के महंगे दाम में खरीदा था। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.5 करोड़ में खरीदे गए ग्लैन मैक्सवेल को भी रिलीज कर दिया था। शॉर्टलिस्टेड प्लेयर्स में 10 नाम ऐसे हैं जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखी गई।

इनमें भारत के हरभजन सिंह और केदार जाधव भी शामिल हैं। इस लिस्ट में मैक्सवेल और स्मिथ भी हैं। इनके अलावा इंग्लैंड के मोइन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जेसन रॉय और मार्क वुड को भी लिस्ट में जगह मिली है। लिस्ट में एक नाम बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का भी है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button