खेल

कोरोना के बीच कल से शुरू होगा IPL 2021, मुंबई इंडियंस और RCB के बीच होगा उद्घाटन मुकाबला

आम मत | नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2021 शुक्रवार 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। एक ओर जहां पूरे देश को कोरोना की दूसरी लहर ने अपनी चपेट में ले रखा है। वहीं, IPL का आयोजन भी पूरी ऐहतियात के साथ होगा। IPL 2021 के आगाज में अब सिर्फ एक ही दिन बचा है। ऐसे मे सभी टीमें खिताब जीतने के लिए जोरदार अभ्यास कर रही हैं। इस बार होने वाले आईपीएल की खास बात ये है कि कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर मैच नहीं खेलेगी। 9 अप्रैल से शुरू होने वाला आईपीएल 30 मई तक खेला जाएगा। इस दरम्यान 8 टीमों के बीच कुल 56 मैच खेले जाएंगे।

आइए बताते हैं कब और कहां कहां खेले जाएंगे मैच

IPL 2021 के मैच 6 शहरों में खेले जाएंगे, जिनमें चेन्नई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता शामिल है। इनमें से 4 शहर ऐसे हैं जहां सबसे ज्यादा मैच खेले जाएंगे। मुंबई के वानखेड़े में 10, कोलकाता के ईडन गार्डन पर 10, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 10 और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मुकाबले खेले जाएंगे।

IPL 2021 में होंगे 11 डबल हेडर मुकाबले

IPL 2021 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे। जिस दिन IPL का एक मैच होगा शाम 7.30 बजे मैच शुरू होगा। वहीं जिस दिन 2 मुकाबले खेले जाएंगे उस दिन पहला मैच दोपहर बाद 3.30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान 11 दिन डबल हेडर मुकाबले यानी एक दिन में 2 मैच खेले जाएंगे।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button