खेलराष्ट्रीय खबरें

IPL 2020: Dream11 बना टाइटल स्पॉन्सर, 222 करोड़ रुपए में खरीदे अधिकार

आम मत | मुंबई

चीनी मोबाइल कंपनी वीवो को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रमुख स्पॉन्सर से हटाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टाइटल स्पॉन्सर तलाश रही थी। BCCI ने मंगलवार को आईपीएल2020 के टाइटल स्पॉन्सर की घोषणा कर दी। IPL 2020 का टाइटल स्पॉन्सर पर ड्रीम इलेवन बन गया है। उसने वीवो को रिप्लेस किया है। Dream11 ने 222 करोड़ रुपए में स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदे।

यह भी पढ़ेंः बॉलीवुड को एक और झटका, निर्देशक निशिकांत कामत का निधन

ड्रीम11 ने करीब साढ़े 4 महीने के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप का अधिकार हासिल किया। अधिकार खरीदने की होड़ में टाटा संस भी शामिल था। ड्रीम11 के अलावा बायजूस और अनएकेडमी ने भी बोली लगाई थी। बायजूस ने 201 करोड़ और अनएकेडमी ने 170 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी।

उल्लेखनीय है कि IPL का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होगा। उल्लेखनीय है भारत-चीन के सीमा विवाद के चलते बीसीसीआई ने इस सीजन के लिए वीवो की छुट्टी कर दी थी। वीवो ने वर्ष 2018-22 तक के लिए 2190 करोड़ रुपए यानी 440 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष IPL टाइटल स्पॉन्सरशिप हासिल की थी।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button