खेलNews

CSK Vs LSG 2023: चेन्नई की चेपौक पर विजयी वापसी, धोनी के छक्कों ने जीता दिल

अपनी बल्लेबाजी से MS Dhoni ने दर्शकों का फिर से जीता दिल चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपौक स्टेडियम पर खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रन से मात दी।

आम मत न्यूज़ ब्यूरो | चेन्नई,

CSK Vs LSG 2023: अपनी बल्लेबाजी से MS Dhoni ने दर्शकों का फिर से जीता दिल

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रुतुराज गायकवाड़ और डेवन कॉनवे की तूफानी शतकीय साझेदारी के बाद मोईन अली की शानदार गेंदबाजी की मदद से घरेलू मैदान चेपौक स्टेडियम पर सोमवार को खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 12 रन से मात दी।

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 217 रन बनाये, जिसके जवाब में लखनऊ 205 रन तक ही पहुंच सका। रुतुराज (31 गेंद, तीन चौके, चार छक्के, 57 रन) और कॉनवे (29 गेंद, पांच चौके, दो छक्के, 47 रन) ने पहले विकेट के लिये 110 रन की साझेदारी करके टीम के लिये मजबूत मंच तैयार किया।

IPL 2023, CSK Vs LSG 2023 Match Highlights
CSK Vs LSG 2023: चेन्नई की चेपौक पर विजयी वापसी, धोनी के छक्कों ने जीता दिल 7

रवि बिश्नोई और मार्क वुड ने तीन-तीन विकेट लेकर लखनऊ की वापसी करवाई, लेकिन वे चेन्नई को विशाल स्कोर खड़ा करने से नहीं रोक सके। लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स लखनऊ को जीत की ओर ले जा रहे थे, लेकिन मोईन ने उन्हें आउट करके मैच का रुख पलट दिया।

मेयर्स ने 22 गेंद पर आठ चौकों और दो छक्कों के साथ 53 रन बनाये और उनका विकेट गिरते ही लखनऊ की पारी का पतन शुरू हो गया। निकोलस पूरन (18 गेंद, 32 रन) ने मध्यक्रम में जुझारू पारी खेली लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।

Match Final Score Card

CSK Batting:

  1. Ambati Rayudu* 27(13)
  2. Mitchell Santner* 1(1)
  3. MS Dhoni 12(3)
  4. Ravindra Jadeja 3(6)
  5. Ben Stokes 8(8)
  6. Moeen Ali 19(13)
  7. Shivam Dube 27(16)
  8. Devon Conway 47(29)
  9. Ruturaj Gaikwad 57(31)
Did not bat:
  1. Deepak Chahar
  2. Rajvardhan Hangargekar

LSG Bowling:

  1. Kyle Mayers 0/16(2)
  2. Avesh Khan 1/39(3)
  3. Krunal Pandya 0/21(2)
  4. Krishnappa Gowtham 0/20(1)
  5. Mark Wood 3/49(4)
  6. Yash Thakur 0/36(4)
  7. Ravi Bishnoi 3/28(4)

LSG Batting:

  1. Krishnappa Gowtham* 17(11)
  2. Mark Wood* 4(2)
  3. Ayush Badoni 23(18)
  4. Nicholas Pooran 32(18)
  5. Marcus Stoinis 21(18)
  6. Krunal Pandya 9(9)
  7. KL Rahul 19(13)
  8. Deepak Hooda 2(6)
  9. Kyle Mayers 53(22)
Did not bat:
  1. Yash Thakur
  2. Ravi Bishnoi

CSK Bowling:

  1. Deepak Chahar 0/55(4)
  2. Ben Stokes 0/18(1)
  3. Tushar Deshpande 2/45(4)
  4. Moeen Ali 4/25(4)
  5. Mitchell Santner 1/21(4)
  6. Rajvardhan Hangargekar 0/24(2)
  7. Ravindra Jadeja 0/14(1)

नवीनतम जानकारी और ख़बरों के लिये पढ़ते रहिए हिंदी दैनिक समाचार पत्र आम मत (AAMMAT.In)

सभी ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

Follow Us: Facebook | YouTube | Twitter

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button