प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरें

राकेश टिकैत के आंसू का असर, मुजफ्फरनगर में आज महापंचायत, जिंद में की गई सड़क जाम

आम मत | नई दिल्ली

ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस सक्रिय हो गई। गुरुवार को गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई। इस बीच, जींद में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के समर्थन में किसानों ने सड़क जाम कर दिया। दिल्ली की सीमाओं पर पुलिसिया कार्रवाई से नाराज होकर किसानों ने हाइवे को जाम किया।

टिकैत के समर्थन में राहुल गांधी, अजित सिंह और प्रियंका गांधी सरीखे बड़े नेताओं ने ट्वीट किया। एक ओर दिल्ली की सीमाओं पर पुलिसिया कार्रवाई से नाराज किसानों ने हाइवे को जाम किया तो मुजफ्फरनगर में उनके समर्थन में महापंचायत बुलाई गई है। हरियाणा में कुछ जगहों से इस पर उग्र प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई जगहों पर किसानों का जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है। हरियाणा के जींद- चंडीगढ़ मार्ग को किसानों ने कंडेला में जाम कर दिया।

हजारों की तादात में किसान सड़कों पर उतरे आए। किसानों का कहना है कि राकेश टिकैत से पहले पुलिस हमें गिरफ्तार करे। वहीं, मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग सिसौली गांव पहुंच गए। यहां टिकैत के समर्थन में नारेबाजी की गई। ये समर्थक गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत के भावुक होने से गुस्से में हैं।

राकेश टिकैत के बड़े भाई नरेश टिकैत ने यहां पंचायत को संबोधित करते हुए ऐलान कर दिया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर सिटी के राजकीय इंटर कॉलेज में महापंचायत बुलाई जाएगी। नरेश टिकैत ने कहा कि यहां बड़ी तादाद में किसान जमा होंगे. इस पंचायत में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। कहा जा रहा है कि कल कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button
“आज की 10 बड़ी खबर | 18 सितंबर 2024” साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? 9 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 8 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 7 दिसंबर 2023: 12 राशियों के लिए राशिफल: क्या हैं खास आज आपके लिए?