प्रमुख खबरेंराजनीति खबरेंराष्ट्रीय खबरें

26 जनवरी को किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, दिल्ली पुलिस ने दी इजाजत

आम मत | नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने कई दौर की वार्ता और लंबे गतिरोध के बाद रविवार को किसानों को 26 जनवरी के अवसर पर ट्रैक्टर रैली निकालने की औपचारिक अनुमति प्रदान कर दी। दिल्ली पुलिस कमिश्नर के अनुसार, किसानों की इच्छा को देखते हुए कुछ शर्ताों के साथ ट्रैक्टर रैली को इजाजत दे दी गई।

उन्होंने कहा कि किसान सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली के अंदर पहुंचेंगे। इधर, किसान आंदोलन से जुड़े स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने किसानों से अपील की है कि वे दिल्ली के अंदर सिर्फ ट्रैक्टर ही लाएं, अपनी ट्रॉलियां लेकर न लेकर आएं। किसान करीब एक महीने से ट्रैक्टर परेड की तैयारियां कर रहे हैं।

पंजाब के कई शहरों और गांवों में इसकी रिहर्सल की जा रही है। पंजाब के कई जिलों से किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। परेड को लेकर किसान संगठनों और दिल्ली पुलिस के बीच शनिवार को भी बातचीत हुई थी। उस समय दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर से खरखौदा टोल प्लाजा का रूट परेड के लिए ऑफर किया था। यह रूट 63 किलोमीटर का था।

मार्च का 45 किमी. हिस्सा दिल्ली में

किसानों ने 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली को किसान गणतंत्र परेड का नाम दिया है। भारतीय किसान यूनियन के युद्धवीर सिंह रूट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सिंघु बॉर्डर से दिल्ली में 10 किमी भीतर दाखिल होंगे।

इसके बाद संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, बवाना, कंझावाला, कुतुबगढ़ होते हुए चंडी बॉर्डर पहुंचेंगे। फिर हम हरियाणा में दाखिल होंगे और वापस सिंघु आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि 100 किमी के इस मार्च का 45 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में होगा।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button