प्रमुख खबरेंराजनीति खबरेंराष्ट्रीय खबरें

Election: 5 राज्यों की तारीखों की घोषणा, बंगाल में 8 चरणों में चुनाव, 2 मई को आएंगे परिणाम

आम मत | नई दिल्ली

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों (Election) की तारीखों की घोषणा कर दी। इस साल पश्चिम बंगाल, पुड्डुचेरी, केरल, असम और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होंगे।

वहीं, केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में 6 अप्रैल को मतदान होंगे। इसी तरह, तमिलनाडु और केरल में भी एक ही चरण यानी 6 अप्रैल को ही मतदान होंगे। दूसरी ओर, असम में तीन चरणों में वोटिंग होगी। इन सभी पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के अनुसार केरल में पहले 21,498 चुनाव केंद्र थे, अब यहां चुनाव केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 40,771 कर दी गई है। पश्चिम बंगाल में 2016 में 77,413 चुनाव केंद्र थे, अब यहां 1,01,916 चुनाव केंद्र होंगे।

असम में 2016 विधानसभा चुनाव में 24,890 चुनाव केंद्र थे, 2021 में चुनाव केंद्रों की संख्या 33,530 होगी। तमिलनाडु में 2016 विधानसभा चुनाव में 66,007 चुनाव केंद्र थे, 2021 में चुनाव केंद्रों की संख्या 88,936 होगी।

पश्चिम बंगाल में कब-कब होंगे Election

  • पहला चरण – 27 मार्च
  • दूसरा चरण – 1 अप्रैल
  • तीसरा चरण – 6 अप्रैल
  • चौथा चरण – 10 अप्रैल
  • पांचवां चरण – 17 अप्रैल
  • छठा चरण – 22 अप्रैल
  • सातवां चरण – 26 अप्रैल
  • आठवें चरण – 29 अप्रैल

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button