प्रमुख खबरेंक्षेत्रीय खबरें

मध्यप्रदेश में नहर में गिरी बस, 40 लोगों की मौत, सीएम शिवराज की मृतकों को 5 लाख मदद की घोषणा

आम मत | सतना

मध्यप्रदेश में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। 50 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस के नहर में गिरने से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अब तक 42 शव मिल चुके हैं। 6 लोग बचा लिए गए। ड्राइवर तैरकर बाहर आ गया। उसे हिरासत में ले लिया गया। मामले में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने की बात कही है. साथ ही दो मंत्रियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

मध्यप्रदेश में नहर में गिरी बस, 40 लोगों की मौत, सीएम शिवराज की मृतकों को 5 लाख मदद की घोषणा | bus accident1
मध्यप्रदेश में नहर में गिरी बस, 40 लोगों की मौत, सीएम शिवराज की मृतकों को 5 लाख मदद की घोषणा 8

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मामले में शिवराज सिंह चौहान से बात की है और जल्द से जल्द बचाव कार्य कराने को लेकर चर्चा की है। अमित शाह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव के लिए हर संभव मदद पहुंचा रहा है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

जानकारी के अनुसार, बस सीधी से सतना जा रही थी। हादसा रामपुर के नैकिन इलाके में हुआ। बस को क्रेन की मदद से नहर के बाहर निकाला गया। नहर की गहराई 20 से 22 फीट बताई जा रही है। जिस वक्त हादसा हुआ, तब बहाव तेज था, लिहाजा यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला। मृतकों में 12 छात्र भी थे। ये सभी रेलवे की परीक्षा देने सतना जा रहे थे।

मध्यप्रदेश में नहर में गिरी बस, 40 लोगों की मौत, सीएम शिवराज की मृतकों को 5 लाख मदद की घोषणा | bus accident
मध्यप्रदेश में नहर में गिरी बस, 40 लोगों की मौत, सीएम शिवराज की मृतकों को 5 लाख मदद की घोषणा 9

पुलिस के अनुसार, बस की क्षमता 32 लोगों की थी, लेकिन इसमें 54 लोग भर लिए गए थे। बस को सीधी मार्ग पर छुहिया घाटी से होकर सतना जाना था, लेकिन यहां जाम की वजह से ड्राइवर ने रूट बदल दिया। वह नहर के किनारे से बस ले जा रहा था। यह रास्ता काफी संकरा है। इसी दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। झांसी से रांची जाने वाला हाईवे सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली होते हुए जाता है। यहां जगह-जगह सड़क खराब और अधूरी है। इस वजह से यहां आए दिन जाम लगा रहता है।

Show More

Related Articles

Back to top button