एंटरटेनमेंटप्रमुख खबरें

बॉलीवुड को एक और झटका, निर्देशक निशिकांत कामत का निधन

आम मत | हैदराबाद

मदारी, दृश्यम फिल्मों के डायरेक्टर निशिकांत कामत का सोमवार को निधन हो गया। वे 31 जुलाई से तेलंगाना के हैदराबाद स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गेस्ट्रोंटेरोलॉजी में भर्ती थे। हालत खराब होने के कारण उन्हें ICU में रखा गया था। वे 50 साल के थे।

अस्पताल प्रशासन ने बयान में कहा कि “बुख़ार और बेहद थकावट की शिकायत के बाद कामत को 31 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दो साल से लिवर सिरोसिस की शिकायत थी। इस कारण उन्हें एंटीबायोटिक के साथ-साथ दूसरी दवाइयां देना शुरू किया गया था।”

रविवार से बिगड़ गई थी कामत की तबीयत

उनकी सेहत में कुछ सुधार हुआ। धीरे-धीरे उनका लिवर और खराब होता गया और उनकी सेहत बिगड़ती चली गई। रविवार को उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी और साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी कम होने लगा था। मल्टिपल ऑर्गन फेल्यर के कारण उनकी सेहत और बिगड़ी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर बॉलीवुड सितारों ने शोक व्यक्त किया।

रॉकी हैंडसम में निभाया था विलेन का शानदार किरदार

कामत ने बॉलीवुड में वर्ष 2008 में आई फिल्म मुंबई मेरी जान से डेब्यू किया था। उन्होंने वर्ष 2016 में जॉन अब्राहम अभिनीत रॉकी हैंडसम में विलेन का रोल निभाया था। वे इस फिल्म के डायरेक्टर भी थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। कामत ने रॉकी हैंडसम के अलावा फोर्स, मदारी, दृश्यम फिल्म का निर्देशन भी किया था। वे लीक से हटकर बनने फिल्मों के लिए जाने जाते थे। वे 2022 में आने वाली अपनी मूवी दरबदर की तैयारी में जुटे थे। उन्होंने रितेश देशमुख निर्मित मराठी मूवी लय भारी भी डायरेक्ट की थी।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button