प्रमुख खबरेंकोरोना अपडेट

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

आम मत | लखनऊ

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि कोरोना के चलते पहले महंत दास को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसके बाद वे अयोध्या आ गए थे।

एक-दो दिन से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। साथ ही, ज्यादा कमजोरी और हार्टबीट तेज हो गई थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सोमवार शाम 5 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. कपूर ने यह भी बताया कि महंत दास के दोनों पैर में वेनस थ्रांबोसिस है और उनकी किडनी पर भी असर पड़ा है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है और कार्डियक, क्रिटिकल केयर मेडिसन डॉक्टर आदि की टीम उनकी देखरेख में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व महंत दास मथुरा प्रवास के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महंत नृत्य गोपाल दास रामजन्मभूमि के अलावा कृष्ण जन्मभूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button