प्रमुख खबरें

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का निधन

आम मत | लखनऊ

वरिष्ठ शिया धर्मगुरु और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक का मंगलवार को निधन हो गया। सांस लेने में परेशानी के चलते उन्हें ऐरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उनका 17 नवंबर से अस्पताल में इलाज चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर थी। सोमवार देर रात से उनके ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन के लेवल में लगातार कमी आने लगी। मंगलवार को उनका निधन हो गया। डॉ. सादिक के बेटे कल्बे सिब्ते नूरी ने यह जानकारी दी।

डॉ. कल्बे सादिक के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया। मौलाना डॉ कल्बे सादिक पूरी दुनिया में अपनी उदारवादी छवि के लिये जाने जाते थे। उन्होंने शिक्षा के लिए बहुत कार्य किए। उनके निधन से राजधानी लखनऊ समेत पूरी दुनिया में शोक की लहर फैल गई। बुधवार को चौक स्थित इमामबाड़ा गुफरमाब में दोपहर बाद उनकी सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

मौलाना इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि उनका धर्म व जाति से ऊपर उठकर समाज इंसानियत का पाठ पढ़ाया। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त डॉ. सादिक शिक्षा और खासकर लड़कियों और निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए हमेशा सक्रिय रहे। यूनिटी कॉलेज और एरा मेडिकल कालेज के संरक्षक भी थे।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button