
- निर्देशक: संदीप रेड्डी वांगा
- फ़िल्म स्टार कास्ट: रणबीर कपूर, अनिल कपूर, राशिमका मंदाना, बॉबी देओल
- रेटिंग: 4 स्टार
एनिमल रिव्यू (Animal Review) : रणबीर कपूर के शानदार अभिनय से सजी हिंसक और मनोरंजक फिल्म
Animal Movie Review | एनिमल फिल्म समीक्षा
रनबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म एनिमल एक्शन का पावर हाउस है। फिल्म में रनबीर एक ऐसे बेटे के किरदार में है, जो अपने पिता के प्रति ओवर प्रोटेक्टिव है। उसकी सोच में पिता को एक खरोच आने पर वह दुनिया को आग लगाने से पीछे नहीं हटेगा। वहीं, देश के नामी उद्योगपतियों में से बलबीर सिह यानी अनिल कपूर, एक सफल बिजनेसमैन है, लेकिन परिवार को देने के लिए उसके पास समय नहीं है। पिता-पुत्र में विचारों को लेकर हमेशा टकराव रहता है। इसी का नतीजा होता है कि बलबीर सिंह बेटे रणविजय को घर से निकाल देता है।
रणविजय अपनी प्रेमिका जो बाद में पत्नी बन जाती है, उसे लेकर अमेरिका चला जाता है। यहां वे अपनी नई जिंदगी शुरू करते हैं। एक दिन रणविजय को पिता पर हुए जानलेवा हमले की सूचना मिलती है और वह सब छोड़-छाड़कर पत्नी और दोनों बच्चों के साथ वापस दिल्ली लौट आता है। वह पिता पर हमला करने वालों को मार डालने की कसम खाता है। बॉबी ने फिल्म में गूंगे अबरार हक का किरदार निभाया है, जो अपने पिता की मौत का कारण बलबीर को मानता है और उसे मारकर बदला लेना चाहता है। यहीं से शुरू होता है सारा खेल….
फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न हैं जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं। फिल्म में हिंसा का स्तर काफी ज्यादा है, लेकिन यह कहानी को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है। रणबीर कपूर ने अपने वॉयलेंट रणविजय सिंह के किरदार में जान फूंक दी है। उन्होंने अपने चरित्र के गुस्से, दर्द और बदले की भावनाओं को बखूबी दिखाया है। अनिल कपूर हमेशा की तरह अच्छे रहे। रश्मिका मंदाना ठीक थी। बॉबी देओल अबरार के किरदार में बेहद खूंखार लगे हैं।
एनिमल: संदीप रेड्डी वांगा की शानदार निर्देशन में बनी बेहतरीन फिल्म
संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म का निर्देशन और संपादन बखूबी किया है। उन्होंने फिल्म में रॉ रियलिटी और स्टाइलिश सिनेमैटोग्राफी को बखूबी मिलाया है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक शानदार है। फिल्म का संपादन भी काफी तेज है।
एनिमल: रणबीर कपूर और अनिल कपूर की दमदार जोड़ी ने मचाई धूम

कुल मिलाकर, “एनिमल” एक मनोरंजक और रोमांचक फिल्म है जो बदला, प्यार और परिवार की कहानी कहती है। फिल्म में कुछ हिंसक दृश्य हैं, लेकिन यह फिल्म को और अधिक रोमांचक बनाते हैं। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, राशिमका मंदाना और बॉबी देओल ने अपने किरदारों में शानदार अभिनय किया है। संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म का निर्देशन बखूबी किया है।
- निर्देशक: संदीप रेड्डी वांगा
- फ़िल्म स्टार कास्ट: रणबीर कपूर, अनिल कपूर, राशिमका मंदाना, बॉबी देओल
- रेटिंग: 4 स्टार