खेलप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरें

IPL: राहुल की तूफानी पारी के आगे RCB के शेर हुए ढेर, पंजाब 97 रन से जीता

आम मत | दुबई

IPL में गुरुवार को खेले गए छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से हुआ। पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने RCB के गेंदबाजों की खूब धुनाई की। राहुल ने महज 69 गेंदों पर 132 रनों की नाबाद पारी खेली। राहुल की इस पारी से पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। 207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की पूरी टीम 17 ओवर में महज 109 रन पर ढेर हो गई।

पंजाब की बेंगलुरु के खिलाफ यह दूसरी बड़ी जीत थी। इससे पहले साल 2011 में पंजाब ने बेंगलुरु को 111 रन से हराया था। वहीं, आईपीएल 13वें संस्करण में गुरुवार को 96 रनों से मात दी। IPL में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाएगा। चेन्नई का यह तीसरा मैच होगा, वहीं दिल्ली का यह दूसरा मैच होगा।

चेन्नई ने मुंबई को हराकर जीत से आगाज किया था, लेकिन वह दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स से हार गई थी। वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में मात दी थी।

पॉइंट टेबल

टीममैचजीतहारपॉइंट
किंग्स इलेवन पंजाब2112
मुंबई इंडियंस2112
राजस्थान रॉयल्स1102
दिल्ली कैपिटल्स1101
चेन्नई सुपरकिंग्स2112
रॉयल चैलेंसजर्स बेंगलोर2112
सनराइजर्स हैदराबाद1010
कोलकाता नाइटराइडर्स1010

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button
“आज की 10 बड़ी खबर | 18 सितंबर 2024” साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? 9 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 8 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 7 दिसंबर 2023: 12 राशियों के लिए राशिफल: क्या हैं खास आज आपके लिए?