खेलप्रमुख खबरें

IPL: वरूण के पंजे ने दिल्ली को किया ढेर, 59 रन से जीती KKR

आम मत | दुबई

IPL में शनिवार को दो मैच में से पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। दिल्ली को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने नीतीश राणा (81) की संभली हुई पारी और सुनील नरेन के तूफानी 64 रन की बदौलत 6 विकेट पर 194 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके दोनों ओपनर अजिंक्या रहाणे और शिखर (6) धवन जल्दी आउट हो गए। रहाणे (0) पारी की पहली ही गेंद पर पैट कमिंस की बॉल पर पगबाधा आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर (47) ने रिषभ पंत (27) के साथ मिलकर पारी संभालने का प्रयास किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े थे कि पंत वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर शुभमन गिल को कैच थमा बैठे।

पंत के आउट होने के बाद विकेटों का पतझड़ सा लग गया। थोड़े-थोड़े रनों के अंतराल में विकेट गिरते चले गए। निर्धारित 20 ओवर में विकेटों के पतझड़ के बीच दिल्ली कैपिटल्स महज 135 रन ही बना पाई। इससे कोलकाता ने 59 रन से मैच जीत लिया। कोलकाता के लिए वरुण ने 5 और कमिंस ने 3 विकेट झटके।

इस जीत के साथ KKR ने 12 अंकों के साथ प्ले ऑफ का अपना स्थान पक्का कर लिया है। देखा जाए तो कोलकाता समेत प्ले ऑफ की चार टीम मिल चुकी हैं। 14-14 अंकों के साथ मुंबई पहले, दिल्ली दूसरे और बेंगलुरू तीसरे पायदान पर हैं।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button