खेल

IPL: धोनी के धुरंधरों ने रोहित के लड़ाकों को 5 विकेट से हराया

– उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीत के साथ किया आगाज
– मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए बनाए थे 162 रन
– धोनी की कप्तानी में CSK ने जीता 100वां मैच

आम मत | दुबई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बीच हुए मुकाबले से आगाज हो गया। सीएसके ने उद्गाटन मैच को जीत कर मुंबई से मिली लगातार पांच हार के क्रम को तोड़ दिया।

मुंबई ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के धुरंधरों ने 5 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। अंबाती रायुडू मैन ऑफ दी मैच रहे। रायुडू ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। फाफ डू प्लेसिस (58) के साथ शतकीय साझेदारी की।

इस जीत के साथ सीएसके के कप्तान धोनी ने कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को 100वीं जीत दिलाई। कैप्टन कूल IPL में ऐसा करने वाले पहले कप्तान बन गए। वहीं, माही किरोन पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या का कैच लपक कर IPL में 100 कैच पकड़ने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गए। IPL में दिनेश कार्तिक ने उनसे ज्यादा 109 कैच पकड़े हैं। उल्लेखनीय है कि धोनी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में 436 दिनों के बाद मैदान पर उतरे थे। वे वर्ष 2019 में इंग्लैंड में हुए विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बाद अब मैदान में उतरे थे।

पॉइंट टेबल

टीममैचजीतहारनेट रन रेटअंक
चेन्नई सुपरकिंग्स110+0.4862
सनराइजर्स हैदराबाद000
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू000
दिल्ली कैपिटल्स000
राजस्थान रॉयल्स000
कोलकाता नाइट राइडर्स000
किंग्स इलेवन पंजाब000
मुंबई इंडियंस101-0.4860

और पढ़ें