राजनीति खबरेंअंतराष्ट्रीय खबरेंप्रमुख खबरें

SCO: पाक ने पेश किया विवादित नक्शा, अजित डोभाल ने बीच में छोड़ी बैठक

आम मत | मॉस्को

रूस की राजधानी मॉस्को में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) के सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की मंगलवार को बैठक थी। बैठक में पाकिस्तान ने भारत विरोधी हरकत की। पाकिस्तान के एनएसए ने इस बैठक में जानबूझकर वह नक्शा प्रोजेक्ट किया, जिसे हाल ही में उनकी सरकार ने मंजूरी दी है। भारत के NSA अजित डोभाल ने पाकिस्तान की करतूत का करारा जवाब दिया। डोभाल ने इस पर आपत्ति जताई और बैठक को बीच में ही छोड़ दिया।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पाक ने भारत के भौगोलिक हिस्से को अपने मानचित्र में दिखा कर SCO के निर्देशों का उल्लंघन किया है। एससीओ के सभी सदस्यों के बीच एक-दूसरे की भौगोलिक अखंडता व संप्रभुता का आदर करने का समझौता है, जो पाक नहीं प्रदर्शित कर रहा है। भारत ने पाक की तरफ से पेश इस गैरकानूनी नक्शे पर कड़ा ऐतराज जताया और एससीओ के मौजूदा अध्यक्ष को इस बात से अवगत भी कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने अगस्त में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख को पाकिस्तान का हिस्सा बताते हुए एक नक्शा जारी किया था। इसमें गुजरात के जूनागढ़ और सर क्रीक को भी पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया था। इस नक्शे का इस्तेमाल पूरे देश के पाठ्यक्रम में किया जाएगा। पाकिस्तान ने यह कदम 5 अगस्त से ठीक एक दिन पहले उठाया था। पिछले साल इसी दिन भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया था।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button
“आज की 10 बड़ी खबर | 18 सितंबर 2024” साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? 9 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 8 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 7 दिसंबर 2023: 12 राशियों के लिए राशिफल: क्या हैं खास आज आपके लिए?