अंतराष्ट्रीय खबरेंराजनीति खबरें

घर में ही घिरे पीएम ओली, अब नेपाली संत समाज का विरोध प्रदर्शन

आम मत | काठमांडु

भारत के साथ पुराने संबंध खराब और उटपटांग बयान दे रहे नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली को अब पद छिनने का डर सता रहा है। इसी के चलते वे सियासी खेमाबंदी करते नजर आ रहे हैं। ओली के खिलाफ ना सिर्फ राजनीतिक गलियारों, बल्कि आम लोग भी उतर चुके हैं।

वहीं, अब पीएम ओली द्वारा भगवान राम और अयोध्या पर दिए गए बयान से संत भड़क गए। शनिवार को नेपाल के संत सड़कों पर उतर आए। संतों ने जनपर में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में साधु-संत, धार्मिक संगठन और आम लोगों ने ओली से बयान वापसी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ओली हिंदुओं की आस्था पर चोट ना पहुंचाएं। जनकपुर और अयोध्या का संबंध बरकरार रहने दें।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री ओली ने भगवान राम को नेपाल का नागिरक बताया था। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा थी कि जिस अयोध्या की बात की जाती है, वह भारत में नहीं नेपाल में है।

उन्होंने भारत पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अतिक्रमण का भी आरोप लगाया था। उनके इस बयान की संतों ने निंदा की थी। पीएम ओली की चीन से नजदीकियों का सभी को पता है। ओली विगत कई दिनों से भारत विरोधी एजेंडे को हवा देने की कोशिशों में जुटे हैं।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button