राजनीति खबरें

LAC पर हालिया संघर्ष के लिए चीन ने भारत को बताया जिम्मेदार

आम मत | नई दिल्ली

लद्दाख स्थित वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत पर आरोप लगाया। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अपनी गलत चीजों को ठीक करे। जल्द से जल्द सैनिकों को हटाया जाए। भारत और चीन के बीच हुए हालिया संघर्ष के लिए भारत जिम्मेदार है।

चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से लिखा कि उन्होंने कहा कि चीन और भारत के बीच सीमा पर बने तनाव के लिए चीन जिम्मेदार नहीं है, और यह भारत है जिसने पहले द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन किया। अवैध रूप से उकसावे के लिए सीमा रेखा को पार किया। एकतरफा रूप से सीमा क्षेत्र की यथास्थिति को बदल दिया और चीनी सीमा पर सैनिकों को धमकी देने के लिए गोलियां भी चलवाईं।

वांग वेनबिन ने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हवाले से टिप्पणी की कि चीन के साथ सीमा विवाद अभी भी “अनसुलझा” हुआ है। मंगलवार को अपने भाषण में उन्होंने भारत के साथ सीमा समझौते का “उल्लंघन” करने के लिए चीन को दोषी ठहराया।

चीनी प्रवक्ता वांग ने कहा कि चीन को उम्मीद है कि भारत दोनों देशों के नेताओं की महत्त्वपूर्ण आम सहमति का पालन करेगा। द्विपक्षीय संबंधों में उचित फोरम पर मतभेद के मुद्दों को रखेगा। मतभेदों को संघर्ष में बदलने से बचाएगा और उन परिस्थितियों से बचेगा जो स्थिति को आगे खराब कर सकती है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button
“आज की 10 बड़ी खबर | 18 सितंबर 2024” साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? 9 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 8 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 7 दिसंबर 2023: 12 राशियों के लिए राशिफल: क्या हैं खास आज आपके लिए?