अंतराष्ट्रीय खबरेंप्रमुख खबरेंराजनीति खबरें

जापानः 15 सितंबर को चुना जाएगा प्रधानमंत्री शिंजो आबे का उत्तराधिकारी

आम मत | टोक्यो

प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीमारी के कारण शुक्रवार को पद से इस्तीफा देने के बाद अब उत्तराधिकारी चुनने की कवायद शुरू हो गई है। सत्तारुढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी 15 सितंबर को पीएम आबे का उत्तराधिकारी चुनेगी। आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष को पीएम पद दिए जाने का वर्चुअल आश्वासन दिया है। इसी वजह संसद के निचले सदन में एलडीपी को मिला बहुमत है।

उप प्रधानमंत्री तारो आसो, जो पूर्व प्रधानमंत्री के साथ ही आबे के वित्त मंत्री रह चुके हैं, उनका कहना वे आबे के उत्तराधिकारी नहीं बनना चाहते हैं। आबे ने कहा कि एलडीपी नेतृत्व पार्टी के चुनाव की समय-सीमा निर्धारित करेगी। उनका मानना है कि जब तक कोई उत्तराधिकारी नहीं चुना जाता, तब तक उनका स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।

आबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तीफे की घोषणा की थी। हालांकि, उन्होंने उत्तराधिकारी को नामित करने से मना कर दिया। पूर्व रक्षा मंत्री शिगारु इशिबा और पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा प्रधानमंत्री की दौड़ में सबसे आगे हैं। जबकि मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा और रक्षा मंत्री तारो कोनो को भी संभावित उम्मीदवारों में से एक माना जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय खबरों के लिए सब्सक्राइब करें
आम मत

[newsletter_form type=”minimal” lists=”undefined” button_color=”undefined”]

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button