राजनीति खबरेंराष्ट्रीय खबरें
राज्यपाल के इनकार के बाद सीएम गहलोत लगा सकते हैं राष्ट्रपति से गुहार
![राज्यपाल के इनकार के बाद सीएम गहलोत लगा सकते हैं राष्ट्रपति से गुहार 4 सीएम अशोक गहलोत](https://aammat.in/wp-content/uploads/2020/07/Gehlot-1.jpg)
आम मत | जयपुर
कांग्रेस का सियासी संग्राम अब जयपुर से दिल्ली जाने के मूड में है। गहलोत खेमे के विधायकों ने जयपुर स्थित राजभवन (राज्यपाल आवास) में धरना दिया। उन्हें लगता है कि बावजूद इसके उनकी मांग नहीं मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनका गुट अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने इसकी गुहार लगा सकता है। साथ ही गहलोत राज्यपाल के खिलाफ सड़क पर उतरने के बारे में भी सोच रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हाईकोर्ट से झटके के बाद अशोक गहलोत खेमे के विधायक राजभवन पहुंचे थे। सीएम गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की थी।
राज्यपाल मिश्र ने इस पर कहा था कि मामला सुप्रीम कोर्ट में चलने के कारण वे ऐसा नहीं कर सकते। अगर वे ऐसा करते हैं तो इससे दो संवैधानिक संस्थाओं में टकराव हो सकता है।