राजनीति खबरेंक्षेत्रीय खबरेंप्रमुख खबरें

बिहारः एनडीए में सीटों का बंटवारा, जदयू+ को 122 तो भाजपा को मिली 121 सीटें

आम मत | पटना

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि बिहार में जेडीयू 122 और भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लडे़गी। जेडीयू अपने कोटे में से जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) को 7 सीटें देगी। यानी जेडीयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, भाजपा मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को कुछ सीटें देगी।

सीएम नीतीश ने कहा कि एनडीए अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ेगी तो हम चुनाव आयोग को लिखकर देंगे, कि एनडीए से जुड़े सिर्फ चार दल ही प्रधानमंत्री के चित्र का इस्तेमाल कर सकते हैं। अन्य किसी को प्रधानमंत्री का चित्र इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं होगा। संख्या चाहे जिसकी जितनी आए, लेकिन मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ही बनेंगे। इसके लेकर किसी को कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए।

संबंधित स्टोरीज

दूसरी ओर, संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए के नेता चाहते हैं कि रामविलास पासवान जल्द स्वस्थ हो जाएं, लेकिन बिहार में बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। इस बारे में पूरी स्पष्टता है।

उल्लेखनीय है कि लोकतांत्रिक जनता पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान ने एनडीए से अलग होने का फैसला किया था। चिराग ने कहा था कि उन्हें भाजपा के साथ किसी प्रकार का कोई गतिरोध नहीं है। उनकी पार्टी सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेगी।

और पढ़ें