राजनीति खबरें

कृषि सुधार विधेयक: पीएम ने कहा- ये विधेयक किसानों को बिचौलियों से बचाएगा

आम मत | नई दिल्ली

लोकसभा में गुरुवार को कृषि सुधार विधेयक पारित हुआ। विधेयक पारित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि यह विधेयक सही मायने में किसानों को बिचौलियों से बचाएगा। साथ ही, इसे किसानों के लिए महत्त्वपूर्ण क्षण भी बताया।

पीएम ने ट्वीट में लिखा, लोकसभा में ऐतिहासिक कृषि सुधार विधेयकों का पारित होना देश के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। ये विधेयक सही मायने में किसानों को बिचौलियों और तमाम अवरोधों से मुक्त करेंगे।

कृषि सुधार विधेयक पर प्रधानमंत्री का ट्वीट

प्रधानमंत्री ने कहा, इस कृषि सुधार विधेयक से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए नए-नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनका मुनाफा बढ़ेगा। इससे हमारे कृषि क्षेत्र को जहां आधुनिक टेक्नोलॉजी का लाभ मिलेगा, वहीं अन्नदाता सशक्त होंगे।

कृषि सुधार विधेयक
कृषि सुधार विधेयक: पीएम ने कहा- ये विधेयक किसानों को बिचौलियों से बचाएगा 9

उन्होंने यह भी लिखा, किसानों को भ्रमित करने में बहुत सारी शक्तियां लगी हुई हैं। मैं अपने किसान भाइयों और बहनों को आश्वस्त करता हूं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और सरकारी खरीद की व्यवस्था बनी रहेगी। ये कृषि सुधार विधेयक वास्तव में किसानों को कई और विकल्प प्रदान कर उन्हें सही मायने में सशक्त करने वाले हैं।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button
“आज की 10 बड़ी खबर | 18 सितंबर 2024” साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: 18-23 दिसंबर 2023: क्या हैं खास आपके लिए? 9 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 8 दिसंबर 2023 का राशिफल: पढ़िये क्या हैं खास आज आपके लिए? 7 दिसंबर 2023: 12 राशियों के लिए राशिफल: क्या हैं खास आज आपके लिए?