राजनीति खबरेंक्षेत्रीय खबरेंप्रमुख खबरें

हिमाचल प्रदेशः कंगना की मां आशा रनौत ने थामा भाजपा का दामन

आम मत | मनाली

अभिनेत्री कंगना रनौत को केंद्र सरकार की ओर से ‘Y’ कैटेगिरी सुरक्षा देने के बाद पूरा मामला राजनीतिकरण से ओत-प्रोत हो गया था। वहीं, कंगना की मां आशा रनौत ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। आशा रनौत ने कहा कि कंगना के साथ जो कुछ हुआ, उसने उन्हें भाजपा में आने के लिए प्रेरित कर दिया। उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद दिया।

हालांकि, आशा रनौत ने यह भी कहा कि उनका परिवार हमेशा से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा रहा है। कंगना को लेकर महाराष्ट्र सरकार की हरकत और केंद्र सरकार और राज्य में जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने उनका साथ दिया। साथ ही, उनकी बेटी को सुरक्षा भी मुहैया करवाई। इसके लिए वे पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह और सीएम ठाकुर का शुक्रिया करती हैं।

संबंधित स्टोरीज

दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि हम हिमाचल की बेटी का अपमान सहन नहीं कर सकते। महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के साथ जो राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से अत्याचार किया है। यह चिंताजनक और निंदनीय है। हमारी सरकार और देश की जनता इस मामले में कंगना के साथ खड़ी है।

और पढ़ें