राजनीति खबरेंप्रमुख खबरें

महाराष्ट्र सरकार गिरने के बाद हम सरकार बनाएंगे, सही समय पर होगी ताजपोशीः फडणवीस

आम मत | मुंबई

महाराष्ट्र में राजनीतिक गहमागहमी बढ़ चुकी है। भाजपा के दो बड़े नेताओं के सरकार बनाने के बयानों से राजनीति की हवाएं प्रदेश में ज्यादा गर्म हो गई है। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बयान के बाद मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में भाजपा की अगली सरकार की ताजपोशी पिछले साल की तरह दिन निकलने से पहले नहीं बल्कि सही समय पर होगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि जनता महाराष्ट्र विकास अगाड़ी सरकार से नाराज है। उनकी सरकार गिरने के बाद हम सरकार बनाएंगे। फडणवीस का बयान महाराष्ट्र में पिछले साल महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनाने के ठीक एक साल बाद आया है।

23 नवंबर 2019 को फडणवीस ने एनसीपी नेता अजित पवार के समर्थन से सरकार बनाई थी, हालांकि उनकी सरकार 80 घंटे ही चल पाई थी। दूसरी ओर, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमारी सरकार बाकी के 4 साल पूरे करेगी।

विपक्षी नेता हताशा में बात कर रहे हैं, क्योंकि उनकी सभी कोशिशें नाकाम हो गईं। वे अच्छी तरह जानते हैं कि महाराष्ट्र की जनता सरकार के साथ है। पिछले साल जो 3 दिन की सरकार बनी थी, आज उसकी डेथ एनिवर्सरी है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button