राजनीति खबरेंप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरें

मध्यप्रदेश उपचुनाव 2020: सिंधिया ने साख तो मुख्यमंत्री शिवराज ने बचाई सत्ता

– यूपी, गुजरात, मप्र सहित कुल 11 राज्यों के उपचुनावों के आए निर्णय
– भाजपा ने यूपी, गुजरात, मध्यप्रदेश और मणिपुर में दर्ज की जीत

आम मत | भोपाल / नई दिल्ली

बिहार विधानसभा के साथ ही मंगलवार को 11 राज्यों के उपचुनावों के निर्णय भी आए। इन सभी राज्यों में भाजपा अपना परचम लहराने में कामयाब रही। मध्यप्रदेश उपचुनाव 2020 में भाजपा ने 28 सीटों में से 19 सीटों पर जीत दर्ज की। इतनी सीटें जीतकर जहां कांग्रेस छोड़ कमल थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साख बचाई। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साख और सत्ता दोनों बचा ली।

मध्यप्रदेश उपचुनाव 2020: सिंधिया ने साख तो मुख्यमंत्री शिवराज ने बचाई सत्ता

मध्यप्रदेश उपचुनाव 2020 परिणाम

हालांकि, शिवराज सरकार के तीन मंत्रियों इमरती देवी, एंदल सिंह कंषाना और गिर्राज दंडोतिया को हार का सामना करना पड़ा। इधर, कांग्रेस को महज 9 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। इस बार मध्यप्रदेश उपचुनाव 2020 और बिहार चुनाव 2020 परिणाम को लेकर आए एग्जिट पोल गलत साबित हुए। दोनों जगह भाजपा की हार बताई जा रही थी, जबकि परिणाम इसके उलट आए। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में कांग्रेस ने इन 28 सीटों में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार उसके 9 प्रत्याशी ही जीत दर्ज कर पाए।

राज्यकुल सीटेंभाजपाकांग्रेसअन्य
गुजरात8800
छत्तीसगढ़1010
झारखंड2011
कर्नाटक 2200
हरियाणा1010
उत्तरप्रदेश7601
मणिपुर5401
नगालैंड2011
तेलंगाना1100
ओडिशा2002

आज ही सबस्क्राइब करें आममत हिन्दी समाचार पत्र

[newsletter_form type=”minimal” lists=”undefined” button_color=”#E74C3C”]

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button