राजनीति खबरेंक्षेत्रीय खबरेंप्रमुख खबरें

मध्यप्रदेश उपचुनाव: मंत्री ने लांघी अशिष्टता की सीमा, कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को कहा रखैल

आम मत | भोपाल

मध्यप्रदेश उपचुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को एक चुनावी रैली में आइटम बता दिया। इसे लेकर सोमवार को भाजपा ने प्रदेश व्यापी मौन व्रत कर धरना दिया। वहीं दूसरी ओर, शिवराज सरकार के मंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को रखैल कह डाला।

जानकारी के अनुसार, शिवराज सरकार में मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर से कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी को रखैल बताया। दरअसल, विश्वनाथ सिंह ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में पहली पत्नी का जिक्र नहीं किया, हालांकि उन्होंने दूसरी पत्नी राजवती का उल्लेख किया है। विश्वनाथ सिंह ने पहली पत्नी की मौत के बाद राजवती से दूसरी शादी की थी।

मध्यप्रदेश उपचुनाव: मंत्री ने लांघी अशिष्टता की सीमा, कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को कहा रखैल
शिवराज सरकार में मंत्री बिसाहूलाल सिंह
मध्यप्रदेश उपचुनाव: मंत्री ने लांघी अशिष्टता की सीमा, कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को कहा रखैल

मध्यप्रदेश उपचुनाव: ये है पूरा मामला

बिसाहूलाल भी अनूपपुर से ही भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ सिंह ने अपने शपथ पत्र में पहली पत्नी का जिक्र नहीं किया, जबकि रखैल औरत के बारे में उल्लेख किया है। उल्लेखनीय है कि बिसाहूलाल पहले कांग्रेस में ही थी। उन्होंने कांग्रेस में अपने करीबी रहे जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को भी धमकी दी। कहा कि 3 तारीख को जयप्रकाश की दुर्गति कर दूंगा।

शिवराज सिंह बताएं अब कहां देंगे मौन धरनाः कांग्रेस

मामले पर कांग्रेस ने शिवराज के मंत्री के बयान पर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने पूछा- शिवराज जी, आपके प्रत्याशी ने नारी के लिए जिन शब्दों का उपयोग किया है, उसने भाजपा की असलियत सामने ला दी है। आप कल कहां मौन धरना देंगे, ये बताएं।

पढ़िये ई-पेपर | मध्यप्रदेश उपचुनाव की खबरें|
सब्सक्राइब करें अभी

[newsletter_form type=”minimal” lists=”undefined” button_color=”#E74C3C”]

और पढ़ें