राजनीति खबरेंक्षेत्रीय खबरें

मध्यप्रदेशः वसूला जाएगा काउ टैक्स, आंगनबाड़ियों में अंडे की जगह मिलेगा गाय का दूध

आम मत | भोपाल

मध्यप्रदेश में रविवार को पहली गौ कैबिनेट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान काउ टैक्स वसूलने और आंगनबाड़ियों में बच्चों को अंडे की जगह दूध बांटने का ऐलान किया। आगर में शिवराज ने गायों की सुरक्षा के लिए गो अधिनियम बनाने की घोषणा भी की। शिवराज ने एमपी में गो अधिनियम बनाने का ऐलान किया।

साथ ही प्रदेश में गोसदन बनाने और आगर के गो अभयारण्य को गो-पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की बात भी कही। अभयारण्य में गाय के उत्पादों की बिक्री के इंतजाम भी होंगे। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोधन का इस्तेमाल किया जाएगा। स्वाबलंबन के लिए गोमाता की अवधारणा को लागू करेंगे।

और पढ़ें