राजनीति खबरेंक्षेत्रीय खबरें

मध्यप्रदेशः कमलनाथ ने इमरती देवी को बताया आइटम, शिवराज बोले- मौन व्रत करूंगा

आम मत | भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है। वैसे वैसे राजनेताओं के बयान मर्यादा खोते जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ डबरा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते समय प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री इमरती देवी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर गए। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मौन व्रत कर धरना देने की घोषणा की। कमलनाथ के इस बयान पर भाजपा प्रदेश व्यापी मौन धरना देगी।

ये है पूरा मामला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को ‘आइटम’ कहा। इमरती देवी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। कमलनाथ ने इमरती देवी के बारे में कहा कि ‘आप तो उसे मुझसे ज्यादा पहचानते हैं, आपको मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ये क्या ‘आइटम’ है।

यह इमरती देवी का नहीं प्रदेश की बेटियों का अपमानः शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि यह सिर्फ इमरती देवी का अपमान नहीं बल्कि मध्य प्रदेश की बेटी का अपमान है। बहनों का अपमान है। धरती का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को क्या हो गया है। कमलनाथ मुख्यमंत्री रहे हैं।

वर्षों तक जिस बेटी ने कांग्रेस की सेवा की उसके विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्या गरीब बेटी का अपमान किया जाएगा। क्या बहन-बेटियों का कोई सम्मान नहीं है। क्या उनके सम्मान को पैरों तले कुचला जाएगा।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button