राजनीति खबरेंक्षेत्रीय खबरें

28 अक्टूबर से 3 चरणों में होंगे बिहार में विधानसभा चुनाव, दिवाली से पहले 10 नवंबर को आएंगे परिणाम

आम मत | नई दिल्ली

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। कोरोना काल में यह पहला बड़ा चुनाव है। आयोग के अनुसार, बिहार में 3 चरणों में मतदान होगा और 10 नवंबर को परिणाम घोषित होगा। पहला चरण 28 अक्टूबर को होगा। इसमें 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, 3 नवंबर को दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर और 7 नवंबर को बाकी बची 78 सीटों पर वोटिंग होगी।

बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को सामने आएंगे। पहले चरण के लिए 8 अक्टूबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। इसी तरह, दूसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन 9 अक्टूबर को जारी होगा। 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल होंगे और 19 अक्टूबर तक नाम वापस लिया जा सकेंगे। तीसरे और अंतिम चरण का नोटिफिकेशन 13 अक्टूबर को जारी होगा। नामांकन 20 अक्टूबर और नाम वापसी 23 अक्टूबर तक हो सकेगी।

बिहार में विधानसभा चुनाव में ये होंगे बदलाव

बिहार विधानसभा चुनाव में 7 करोड़ मतदान करेंगे। एक बूथ पर एक बार में एक हजार मतदाता ही रह सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग को 6 लाख पीपीई किट, 46 लाख मास्क और 6 लाख फेस शील्ड दिए जाएंगे। 80 साल की आयु वाले लोग पोस्टल बैलेट से वोट डाल सकेंगे। बिहार में विधानसभा चुनाव का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। बिहार में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

राजनीतिक पार्टियों के लिए ये रहेंगे नए नियम

चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के लिए नए नियम बनाए हैं। डोर टू डोर कैंपेन में सिर्फ 5 लोग ही जा सकेंगे। नामांकन और हलफनामा ऑनलाइन भरा जाएगा। साथ ही, डिपोजिट भी ऑनलाइन ही होगा। नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ दो ही लोग मौजूद रह सकेंगे। प्रचार के दौरान लोगों से हाथ मिलाने की भी इजाजत नहीं होगी।

लेटैस्ट जानकारियाँ पढ़ने के लिए और देखने के लिए अभी सबस्क्राइब करें आममत

[newsletter_form type=”minimal” lists=”undefined” button_color=”#E74C3C”]

और पढ़ें