राजनीति खबरेंक्षेत्रीय खबरें

बिहारः लोजपा नीतीश के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ मिलकर नहीं लड़ेगी चुनाव

आम मत | पटना

लोक जनशक्ति पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी। इसका कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में एनडीए का नेतृत्व कर रहे हैं। रविवार को लोजपा की केंद्रीय संसदीय बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। हालांकि, चुनाव के बाद सभी विधायक बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।

बीजेपी और लोक जनशक्ति पार्टी में कोई कटुता नहीं है। हालांकि जनता दल यूनाइटेड के साथ लोक जनशक्ति पार्टी का वैचारिक मतभेद है। बैठक में पार्टी संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबीयत पर भी चर्चा की गई।

बिहारः लोजपा नीतीश के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ मिलकर नहीं लड़ेगी चुनाव | LJP Press note
बिहारः लोजपा नीतीश के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ मिलकर नहीं लड़ेगी चुनाव 6

LJP ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट प्रदेश में लागू करने के अपने संकल्प को दोहराया। साथ ही कहा गया कि राष्ट्रीय स्तर और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी तथा लोक जनशक्ति पार्टी के बीच मजबूत गठबंधन है।

और पढ़ें