आम मत | मनामा / नई दिल्ली
बहरीन के प्रिंस और प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का बुधवार को निधन हो गया। वे 84 साल के थे और बहरीन के 1971 में आजाद होने के बाद से मृत्यु के समय तक 49 सालों से प्रधानमंत्री रहे। वे विश्व के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के लिए याद किए जाएंगे। बहरीन की सरकारी एजेंसी ने उनकी मृत्यु की घोषणा की।
एजेंसी के अनुसार, प्रिंस खलीफा का अमेरिका में इलाज चल रहा था। रॉयल कोर्ट ने अपने रॉयल हाईनेस के प्रति शोक व्यक्त किया, जिनका बुधवार सुबह अमेरिका के मेयो क्लिनिक में निधन हो गया है।’ उन्हें दफनाने की रस्म अमेरिका से शव स्वदेश लाने के बाद होगी।
कोरोना प्रतिबंधों के अनुरूप इस रस्म में शामिल होने वाले रिश्तेदारों की संख्या को सीमित रखा जाएगा। राजकीय शोक सप्ताह के दौरान झंडे को आधे मस्तूल पर फहराया जाएगा। वहीं, सरकारी मंत्रालयों और विभागों को तीन दिनों तक बंद रखा जाएगा।