राजनीति खबरेंप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय खबरें

प्रियंका गांधी से बदसलूकी पर नोएडा पुलिस का संज्ञान, महिला अफसर करेंगी जांच

आम मत | नई दिल्ली

नोएडा पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सिपाही के कुर्ता पकड़ने के मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। नोएडा पुलिस के अनुसार, एसीपी रैंक के अधिकारी को जांच सौंपी गई है। पुलिस की ओर से कहा गया कि जो फोटो वायरल हुई है उसमें चेहरा नहीं नजर आ रहा है। लिहाजा पुलिस उस वक्त की फुटेज की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि किस परिस्थिति में यह सब हुआ इसकी भी जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ महिला अधिकारी द्वारा जांच का आदेश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि यूपी के हाथरस गैंगरेप के पीड़ित परिवार से पैदल यात्रा करते राहुल और प्रियंका गांधी को दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे (डीएनडी) पर नोएडा पुलिस ने रोका था।

इस दौरान एक सिपाही ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़ कर धक्का-मुक्की की थी। घटना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद नोएडा पुलिस की लोगों ने जमकर आलोचना की।

और पढ़ें